न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » तिरंगा यात्रा » “ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हरिद्वार में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सेना को समर्पित हुआ जनसैलाब”

“ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हरिद्वार में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सेना को समर्पित हुआ जनसैलाब”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के ज्वालापुर में भारतीय सेना के सम्मान में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

यह आयोजन भारतीय सेना के हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न ऑपरेशन सिंदूर के उपलक्ष्य में किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य सेना की वीरता, बलिदान और देशभक्ति को सम्मान देना था।

भारतीय सेना के सम्मान में हरिद्वार में भव्य तिरंगा यात्रा

यह तिरंगा यात्रा भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे सम्मान कार्यक्रमों का हिस्सा है। ज्वालापुर के पुल जटवाड़ा से प्रारंभ होकर यह यात्रा श्रीराम चौक पर सम्पन्न हुई।

समाज के हर वर्ग—महिलाएं, व्यापारी, अधिवक्ता, युवा और बुजुर्ग—इस यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने 100 मीटर लंबा तिरंगा हाथों में लेकर पूरे रास्ते पर देशभक्ति गीतों और नारों के साथ जनमानस में उत्साह भर दिया।

यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “हिंदुस्तान जिंदाबाद” और “भारतीय सेना अमर रहे” जैसे गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की वीरता और समर्पण का प्रतीक है। यह तिरंगा यात्रा सैनिकों के बलिदान को श्रद्धांजलि देने का माध्यम है। जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने इसे राष्ट्र की एकता और सेना के प्रति विश्वास का प्रतीक बताया।यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता, भाजपा पदाधिकारी, और आम नागरिक शामिल हुए। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया, जिससे माहौल गर्व और सम्मान से भर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 5 1
Users Today : 27
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 5 1
Users Today : 27
Users Yesterday : 907