न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » कार्यवाही » “मीरपुर मुवाजरपुर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सुचारु हुआ मुख्य मार्ग”

“मीरपुर मुवाजरपुर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सुचारु हुआ मुख्य मार्ग”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जनपद के बहादराबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मीरपुर मुवाजरपुर में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य मार्ग पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया।

कुछ लोगों द्वारा इस मार्ग पर मोटा कांक्रीट डालकर रास्ता बंद कर दिया गया था, जिससे ग्रामीणों के आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही थी।

इस गंभीर मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी हरिद्वार ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम सदर के निर्देशन में तहसीलदार हरिद्वार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

टीम ने अवैध रूप से डाले गए कांक्रीट को हटाकर रास्ते को पूरी तरह से साफ कराया। इसके साथ ही आसपास किए गए अन्य अतिक्रमण भी हटाए गए, जिससे मार्ग पुनः सामान्य रूप से चालू हो गया।

प्रशासन की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। लंबे समय से रास्ता बंद होने के कारण ग्रामीणों को स्कूल, अस्पताल और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

अब रास्ता खुलने से क्षेत्रवासियों में प्रशासन के प्रति विश्वास और कानून व्यवस्था के प्रति सकारात्मक संदेश गया है।

प्रशासन ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति या समूह इस तरह की अराजकता फैलाने या सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण करने की कोशिश करता है

तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई को जनता ने सराहा और उम्मीद जताई कि आगे भी इसी प्रकार सख्ती से अतिक्रमण के मामलों पर रोक लगाई जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 6 0 0
Users Today : 76
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 6 0 0
Users Today : 76
Users Yesterday : 907