न्यूज़ फ्लैश
“सुमन नगर में सरकारी जमीन पर फिर नजर! वन भूमि और सिंचाई विभाग की संरक्षित पट्टी में अवैध रास्ता बनाने की कोशिश से हड़कंप” “उत्तराखण्ड में फर्जी आर्म्स लाइसेंस का सबसे बड़ा खुलासा! जाली आधार, नकली दस्तावेज और असली हथियारों का खतरनाक खेल बेनकाब, STF के रडार पर पूरा गैंग — 10 फर्जी लाइसेंसों से खरीदे गए असलहों ने उड़ाए होश!” “कुंभ 2027 की तैयारी में हरित क्रांति! विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का महाअभियान, हजारों पौधों से सजेंगे घाट और सड़कें” “कांवड़ यात्रा और कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में हाई अलर्ट!डीएम मयूर दीक्षित पहुंचे निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर, बोले— 30 जून तक हर हाल में पूरा करें काम, नहीं चलेगी कोई ढिलाई!” “देहरादून में डीएम का बड़ा एक्शन: धीमी रफ्तार पर यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता का वेतन रोका, 5 दिन में भूमिगत बिजली लाइन का काम पूरा करने का अल्टीमेटम!” “वायरल वीडियो ने पहुंचाया सलाखों तक! बीएचईएल रोड पर स्टंटबाजी और हुड़दंग करने वाले युवकों पर रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो बाइक सीज”
Home » कार्यवाही » मंगलौर: समर हत्याकांड में 5 आरोपी गिरफ्तार, बारात में स्नो स्प्रे को लेकर हुआ था विवाद

मंगलौर: समर हत्याकांड में 5 आरोपी गिरफ्तार, बारात में स्नो स्प्रे को लेकर हुआ था विवाद

(शहजाद अली हरिद्वार)मंगलौर, 23 मई – मंगलौर कस्बे में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना में समर खान की हत्या के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना 20 मई को उस समय हुई जब मुजफ्फरनगर में नाजिम की बारात में शामिल दो पक्षों के बीच स्नो स्प्रे को लेकर विवाद हो गया था। प्रारंभ में मामला शांत हो गया था, लेकिन लौटते वक्त बस में फिर से झगड़ा शुरू हो गया।

बस से उतरते ही एक पक्ष ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। बस से जैसे ही समर खान और उसके साथी उतरे, पहले से मौजूद विपक्षियों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में समर खान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीन अन्य युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।

पुलिस ने समरदराज पुत्र उमरदराज की तहरीर पर शाह आलम, अब्दुल रहमान, फैजू, साहिल और गुलजार के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और मुकदमे में गंभीर धाराएं जोड़ी गई हैं।

413 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 1 2 0
Users Today : 91
Users Yesterday : 757

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“उत्तराखण्ड में फर्जी आर्म्स लाइसेंस का सबसे बड़ा खुलासा! जाली आधार, नकली दस्तावेज और असली हथियारों का खतरनाक खेल बेनकाब, STF के रडार पर पूरा गैंग — 10 फर्जी लाइसेंसों से खरीदे गए असलहों ने उड़ाए होश!”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 1 2 0
Users Today : 91
Users Yesterday : 757