न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बच्चों के हक की गूंज से गूंजा बहादराबाद! ‘मेरा दिन, मेरा अधिकार, मेरा भविष्य’ के संदेश के साथ 160 बच्चों ने भरी जागरूकता की हुंकार BIG BREAKING:: दर्दनाक हादसे के पीड़ितों को CM धामी का बड़ा सहारा! मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, घायलों को ₹1 लाख तक की आर्थिक मदद का ऐलान BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी केस की आंच से फिर सुलगी उत्तराखंड की सियासत! हरिद्वार में महिला कांग्रेस का हल्लाबोल, विनोद आर्य की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर उतरीं ज्योति रौतेला BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की 6 बाइक के साथ दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, सिडकुल पुलिस ने किया खुलासा BIG BREAKING:: 47 दिन, हजारों किलोमीटर और प्रकृति संरक्षण का संदेश! CM धामी ने अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा के नायकों का किया भव्य स्वागत, बोले—जल, जंगल और जमीन बचाना हमारा संकल्प BIG BREAKING:: उत्तराखंड सरकार का बड़ा धमाका! अब सिर्फ ₹100 टोकन अर्थदण्ड में निपटेंगे वर्षों से लंबित स्टाम्प विवाद, वन टाइम सेटलमेंट योजना से मिलेगी बड़ी राहत
Home » निरीक्षण » BIG BREAKING:: एआरटीओ कार्यालय की व्यवस्थाओं पर अपर परिवहन आयुक्त ने जताया संतोष, चैटबॉट और टोकन प्रणाली की सराहना, चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क को लेकर दिए अहम निर्देश

BIG BREAKING:: एआरटीओ कार्यालय की व्यवस्थाओं पर अपर परिवहन आयुक्त ने जताया संतोष, चैटबॉट और टोकन प्रणाली की सराहना, चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क को लेकर दिए अहम निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। अपर परिवहन आयुक्त श्री सनत कुमार सिंह ने एआरटीओ कार्यालय हरिद्वार एवं चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं, अभिलेखों के रखरखाव, राजस्व प्राप्ति और आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। कार्यालय में संचालित चैटबॉट एवं टोकन प्रणाली की उन्होंने विशेष रूप से सराहना की।

निरीक्षण के दौरान अपर परिवहन आयुक्त ने विभिन्न पंजिकाओं एवं अभिलेखों का अवलोकन किया तथा ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन से संबंधित कार्यवाही की जानकारी ली। निर्धारित राजस्व लक्ष्य के सापेक्ष 100 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि हासिल होने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले आम नागरिकों को बेहतर, सरल और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

आरटीआई से संबंधित प्राप्ति एवं प्रेषण पंजिकाओं की व्यवस्था संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने अधिकारियों को कुछ आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदनों और उनके जवाबों की निगरानी आसान बनाने के लिए दो अलग-अलग पंजिकाओं के स्थान पर एक संयुक्त पंजी तैयार करने को कहा। साथ ही अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने, लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने तथा आमजन को विभिन्न प्रक्रियाओं की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

उन्होंने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई, सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

इसके बाद अपर परिवहन आयुक्त ने चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने एआरटीओ प्रशासन एवं एआरटीओ प्रवर्तन को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और इंटीरियर डिजाइनर तथा निर्माणदायी संस्था के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

ALSO READ  "आपदा की लहरों पर साहस की सवारी: ट्रैक्टर से लक्सर पहुँचे सीएम धामी, राहत कार्यों में झोंकी पूरी ताकत"

उन्होंने कहा कि चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क का अंतिम डिजाइन इस प्रकार तैयार किया जाए, जिससे बच्चों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने में मदद मिले। पार्क में रचनात्मक एवं उपयोगी गतिविधियों को शामिल करने पर भी जोर दिया, ताकि बच्चे खेल-खेल में यातायात नियमों की महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकें।

अंत में अपर परिवहन आयुक्त श्री सनत कुमार सिंह ने निर्माणदायी संस्था को गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 2 5 4 0
Users Today : 665
Users Yesterday : 902
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 2 5 4 0
Users Today : 665
Users Yesterday : 902