न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जयकारों से गूंज उठी केदारघाटी, ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हुई बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली BIG BREAKING:: बीएचईएल हरिद्वार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्थापना दिवस, कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने फहराया ध्वज BIG BREAKING:: रीमा के खनन स्थलों पर डीएम अपूर्वा पांडे का छापा, नियमों की अनदेखी पर सख्त रुख; CCTV और पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिए कड़े निर्देश BIG BREAKING:: लोन क्लोजर के 1.44 लाख रुपये डकारकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार के तहत कुरुक्षेत्र से दबोचा BIG BREAKING:: एसएसपी के निर्देश पर हरिद्वार में सघन चेकिंग अभियान, होटल लज्जा के पास बहादराबाद पुलिस ने की वाहनों की जांच BIG BREAKING:: प्रवासी उत्तराखण्डियों की ताकत से संवरेगा देवभूमि का भविष्य, CM धामी ने किया अपनी जड़ों और पैतृक गांवों से जुड़े रहने का आह्वान; 30 प्रवासियों की पहल को सराहा
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: लोन क्लोजर के 1.44 लाख रुपये डकारकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार के तहत कुरुक्षेत्र से दबोचा

BIG BREAKING:: लोन क्लोजर के 1.44 लाख रुपये डकारकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार के तहत कुरुक्षेत्र से दबोचा

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस ने लोन क्लोजर की 1.44 लाख रुपये की धनराशि हड़प कर फरार हुए आरोपी को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी जुलाई 2026 से फरार चल रहा था।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस कर 12 नवंबर को पीपली, कुरुक्षेत्र से दबोच लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस के अनुसार, जगजीतपुर निवासी आशीष गोयल ने 23 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी

कि भारत फाइनेंस इन्क्लूजन लिमिटेड की शिवालिक नगर शाखा से लिए लोन को बंद कराने के लिए उन्होंने 1,44,300 रुपये तत्कालीन लोन अधिकारी को दिए थे।

आरोप है कि अधिकारी ने रकम कंपनी में जमा कराने के बजाय खुद हड़प ली। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। गुरुवार को पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मिंटू कुमार पुत्र कंवर सिंह निवासी ग्राम नयागांव नकुड़ जिला सहारनपुर को कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने रकम अपने पास रखने और खर्च करने की बात स्वीकार की। वहीं एसएचओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को कोर्ट के पेश किया गया है।

ALSO READ  "गेस्ट हाउस के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा: झगड़े से बिगड़ी फिजा, ‘ऑपरेशन प्रहार’ में पुलिस ने चारों को सिखाया कानून का सबक"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 9 1 5 3
Users Today : 896
Users Yesterday : 831
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 9 1 5 3
Users Today : 896
Users Yesterday : 831