न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: करवा चौथ आज: चांद के दीदार का इंतजार, सुहाग की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखेंगी सुहागिनें, जानें उत्तराखंड में कब निकलेगा चांद और क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त! BIG BREAKING:: हरिद्वार में पॉश एक्ट को लेकर बड़ा मंथन, अविनाश भदौरिया की बैठक में पुराने मामलों की जांच और महिला सुरक्षा पर सख्त जोर! BIG BREAKING:: दीपावली से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, दूध-मिठाइयों समेत 13 सैंपल जांच को भेजे, मिलावट और लापरवाही पर कई प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी BIG BREAKING:: श्रीनगर में चाय की चुस्की के साथ सीएम धामी का ‘लोकल फॉर वोकल’ संदेश, स्थानीय लोगों से किया आत्मीय संवाद BIG BREAKING:: देहरादून लौटते वक्त हाईवे पर उतरे सीएम धामी, गड्ढामुक्त सड़क से लेकर देवप्रयाग के शौचालय तक का किया निरीक्षण BIG BREAKING:: बच्चों की सुरक्षा पर जागरूकता का संदेश, सिमरनजीत कौर बोलीं— सुरक्षित बचपन हर बच्चे का मौलिक अधिकार
Home » मुहूर्त » BIG BREAKING:: करवा चौथ आज: चांद के दीदार का इंतजार, सुहाग की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखेंगी सुहागिनें, जानें उत्तराखंड में कब निकलेगा चांद और क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त!

BIG BREAKING:: करवा चौथ आज: चांद के दीदार का इंतजार, सुहाग की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखेंगी सुहागिनें, जानें उत्तराखंड में कब निकलेगा चांद और क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त!

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। करवा चौथ का त्योहार आज, सुहागिन महिलाओं के लिए यह त्योहार बहुत ही खास माना गया, करवा चौथ का व्रत बिना चांद के दर्शन हुए पूरा नहीं माना जाता

आज करवा चौथ का त्योहार है। सुहागिन महिलाओं के लिए यह त्योहार बहुत ही खास माना गया है। करवा चौथ पर सुहागिनें दिन भर बिना कुछ खाए और पिए व्रत रखा हुआ है। आज शाम को करवा माता से साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होगी और कथा का पाठ किया जाएगा। फिर इसके बाद रात को चांद के निकलने पर दर्शन, पूजन और अर्घ्य दिया जाएगा। फिर अंत में पति के हाथ से पानी पीकर सुहागिन महिलाएं व्रत को पूरा करेंगी। करवा चौथ का व्रत बिना चांद के दर्शन हुए पूरा नहीं माना जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज की रात यानी करवा चौथ पर चांद रात 08 बजकर 17 मिनट उदय होगा।

चतुर्थी तिथि आरंभ: 29 अक्तूबर 2026 को सुबह 01: 06 बजे से

चतुर्थी तिथि समाप्त: 29 अक्तूबर 2026 को रात 10: 09 बजे तक

पूजा मुहूर्त: शाम 5: 38 बजे से 06: 56 बजे तक

व्रत अवधि: 29 अक्तूबर को सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक

दिल्ली में रात करीब 8:17 बजे (अलग-अलग शहरों के समय में थोड़ा बदलाव रहेगा)

सुहागिनों के लिए करवा चौथ के त्योहार का विशेष महत्व है। करवा चौथ पर पूजा के लिए सबसे पहले सुबह स्नान करें और चौथ माता, भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद दीपक जलाएं, रोली, अक्षत, फल, मिठाई और धूप-दीप अर्पित करें। फिर करवा चौथ माता की पूजा, व्रत कथा सुनें या फिर पढ़ें। इस दौरान करवा माता, भगवान शिव-पार्वती से लंबी आयु का प्रार्थना करें। रात को चांद के निकलने पर दर्शन और जल अर्पित करें। इसके बाद छलनी से पति को देखकर उनके हाथ से जल ग्रहण व्रत खोलें।

उत्तराखंड में चांद निकलने का समय

शहर

चंद्रोदय का समय

देहरादून

रात 08:02 बजे

हरिद्वार

रात 08:03 बजे

रुड़की

रात 08:02 बजे

नैनीताल

रात 07:59 बजे

ऋषिकेश

रात 08:02 बजे

टिहरी

रात 08:00 बजे

रुद्रप्रयाग

रात 07:57 बजे

अल्मोड़ा

रात 07:57 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 9 3 0 6
Users Today : 216
Users Yesterday : 521
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 9 3 0 6
Users Today : 216
Users Yesterday : 521