न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: करवा चौथ आज: चांद के दीदार का इंतजार, सुहाग की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखेंगी सुहागिनें, जानें उत्तराखंड में कब निकलेगा चांद और क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त! BIG BREAKING:: हरिद्वार में पॉश एक्ट को लेकर बड़ा मंथन, अविनाश भदौरिया की बैठक में पुराने मामलों की जांच और महिला सुरक्षा पर सख्त जोर! BIG BREAKING:: दीपावली से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, दूध-मिठाइयों समेत 13 सैंपल जांच को भेजे, मिलावट और लापरवाही पर कई प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी BIG BREAKING:: श्रीनगर में चाय की चुस्की के साथ सीएम धामी का ‘लोकल फॉर वोकल’ संदेश, स्थानीय लोगों से किया आत्मीय संवाद BIG BREAKING:: देहरादून लौटते वक्त हाईवे पर उतरे सीएम धामी, गड्ढामुक्त सड़क से लेकर देवप्रयाग के शौचालय तक का किया निरीक्षण BIG BREAKING:: बच्चों की सुरक्षा पर जागरूकता का संदेश, सिमरनजीत कौर बोलीं— सुरक्षित बचपन हर बच्चे का मौलिक अधिकार
Home » बैठक » BIG BREAKING:: हरिद्वार में पॉश एक्ट को लेकर बड़ा मंथन, अविनाश भदौरिया की बैठक में पुराने मामलों की जांच और महिला सुरक्षा पर सख्त जोर!

BIG BREAKING:: हरिद्वार में पॉश एक्ट को लेकर बड़ा मंथन, अविनाश भदौरिया की बैठक में पुराने मामलों की जांच और महिला सुरक्षा पर सख्त जोर!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया के कार्यालय में 28 अक्टूबर को जिला स्तरीय परिवार समिति (पॉश एक्ट) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुराने मामलों की समीक्षा करते हुए शिकायतों के निस्तारण और साक्ष्यों की जांच को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में ऐसे पुराने मामलों पर चर्चा की गई, जिनमें उत्तराखंड शासन की ओर से जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के माध्यम से स्थानीय समिति को शिकायतकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों की जांच के निर्देश दिए गए थे। समिति ने मामलों पर विस्तृत चर्चा के बाद साक्ष्यों की जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि शिकायतों की निष्पक्षता से समीक्षा की जा सके और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित हो।

बैठक में जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थानों पर बैनर और होर्डिंग लगाने के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों में इंटरनल कमेटियां गठित करने पर जोर दिया गया, जिससे कार्यस्थलों पर महिलाओं की शिकायतों को प्रभावी ढंग से सुना जा सके और उनके निस्तारण की प्रक्रिया को मजबूत बनाया जा सके।

समिति की अध्यक्ष डॉ. मनु शिवपुरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं समिति सचिव अविनाश भदौरिया, सुमन कुटियाल, वरिष्ठ पत्रकार शशि शर्मा, एडवोकेट रश्मि उपाध्याय तथा विनिता मेहता उपस्थित रहे। बैठक में महिलाओं की सुरक्षा, शिकायतों की जांच और जागरूकता संबंधी व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।

ALSO READ  BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की स्वच्छता का मेगा प्लान तैयार, 32 सेक्टरों में 13,865 टॉयलेट और 8,065 मूत्रालयों से होगी सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 9 2 8 8
Users Today : 198
Users Yesterday : 521
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 9 2 8 8
Users Today : 198
Users Yesterday : 521