न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: 13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन, प्रवासियों से सार्थक संवाद कर विकास में भागीदारी बढ़ाने पर जोर BIG BREAKING:: जनगणना-2027 की तैयारी तेज, अब डिजिटल तरीके से होगी जनसंख्या गणना, हरिद्वार में फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण BIG BREAKING:: उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे विदेश में नौकरी के रास्ते! हर जिले में विदेशी भाषा प्रशिक्षण केंद्र खोलने की तैयारी, नर्सिंग छात्रों को भी मिलेगा फायदा BIG BREAKING:: लक्सर में मिलावटखोरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा प्रहार, पनीर फैक्ट्री पर आधी रात छापा; 10 कुंतल मिलावटी खाद्य पदार्थ नष्ट, इकाई सील! BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट!
Home » प्रशिक्षण » BIG BREAKING:: जनगणना-2027 की तैयारी तेज, अब डिजिटल तरीके से होगी जनसंख्या गणना, हरिद्वार में फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण

BIG BREAKING:: जनगणना-2027 की तैयारी तेज, अब डिजिटल तरीके से होगी जनसंख्या गणना, हरिद्वार में फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । आगामी जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के तहत जनपद में 12, 13 एवं 14 अक्टूबर को विकास भवन सभागार में समस्त फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षित ट्रेनर्स आगे प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। जनसंख्या गणना का कार्य नवंबर 2026 से प्रस्तावित है। इस बार जनगणना की पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से होगी। प्रगणक एवं पर्यवेक्षक मोबाइल फोन से आंकड़े एकत्र करेंगे तथा निगरानी के लिए CMMS पोर्टल का उपयोग किया जाएगा।

जनपद स्तर पर 14 अक्टूबर 2026 को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना कार्य निदेशालय की निदेशक एवं मुख्य प्रमुख जनगणना अधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं, नीतियों और भविष्य की आवश्यकताओं के निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए इस कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और तत्परता के साथ करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना की संपूर्ण प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संपन्न की जाएगी। ऐसे में आंकड़ों की शुद्धता, समयबद्ध संकलन तथा निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना कार्य से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं तथा फील्ड स्तर पर कार्य करने वाले प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को आवश्यक प्रशिक्षण और तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, जनगणना कार्य की नियमित निगरानी करने और सभी संबंधित अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने निदेशक एवं मुख्य प्रमुख जनगणना अधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव को आश्वस्त कराया कि उनके द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का संबंधित अधिकारियों के माध्यम से गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा। प्रशिक्षण से लेकर जमीनी स्तर पर कार्य के संचालन और निगरानी तक सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि जनगणना का कार्य निर्धारित समयसीमा में सटीकता एवं पारदर्शिता के साथ पूरा हो सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पंचायतीराज अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर मो मुस्तफा खान,अपर सांख्यिकी अधिकारी एवं जनगणना प्रभारी उत्तम सिंह,अपर सांख्यिकी अधिकारी मीना नेगी, सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-2 अमीर आलम, नीरज कुमार एवं शिवम कुमार, जनगणना कार्य निदेशालय देहरादून के प्रतिनिधियों सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, आरओ और एआरओ को मिला प्रथम प्रशिक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 9 2 7
Users Today : 448
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 9 2 7
Users Today : 448
Users Yesterday : 522