न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: रुड़की में भाजपा को झटका, दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ BIG BREAKING:: भगवानपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किशोरी को सकुशल किया बरामद; पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई BIG BREAKING:: कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर विधायक आदेश चौहान ने किया घाट निर्माण का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश BIG BREAKING:: सेवा संकल्प अभियान–2026 में शिवडेल स्कूल के बच्चों ने बिखेरा हुनर का जलवा, राजीव शर्मा ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित BIG BREAKING:: मां कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती का भव्य आगाज, CM धामी ने किया शुभारंभ, लोक संस्कृति की छटा और विकास के संकल्प से गूंजा नरेंद्रनगर! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कोषागार कर्मचारी संगठन का बड़ा चुनावी फैसला, नरेंद्र सिंह नेगी बने प्रांतीय अध्यक्ष तो दिवाकर कोठारी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी!
Home » मुलाकात » BIG BREAKING:: धामी ने किया ‘मावरिक जसपाल’ पुस्तक का विमोचन, भारतीय निशानेबाजी के सितारे जसपाल राणा के संघर्ष और उपलब्धियों को मिलेगी नई पहचान!

BIG BREAKING:: धामी ने किया ‘मावरिक जसपाल’ पुस्तक का विमोचन, भारतीय निशानेबाजी के सितारे जसपाल राणा के संघर्ष और उपलब्धियों को मिलेगी नई पहचान!

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में प्रसिद्ध निशानेबाज एवं खेल जगत की प्रतिष्ठित हस्ती स्व. श्री जसपाल राणा के परिवारजनों ने भेंट की। इस अवसर पर श्री जसपाल राणा की पत्नी श्रीमती रीना राणा, पुत्र युवराज राणा और पुत्री देवांशी राणा उपस्थित रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री को श्री जसपाल राणा के जीवन और उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस पुस्तक का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री जसपाल राणा की खेल उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर भारतीय निशानेबाजी को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी उपलब्धियां देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और यह संदेश देती हैं कि निरंतर अभ्यास, समर्पण तथा आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री जसपाल राणा ने निशानेबाजी के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने के साथ ही उत्तराखण्ड का गौरव भी बढ़ाया है। उनका जीवन और खेल सफर युवा खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक पाठकों, विशेषकर युवा खिलाड़ियों को श्री जसपाल राणा के अनुभवों, संघर्ष और उपलब्धियों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने इस प्रयास के लिए श्री जसपाल राणा के परिवारजनों को शुभकामनाएं दीं।

ALSO READ  रानीपुर विधानसभा की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने की पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 6 9 9 0
Users Today : 95
Users Yesterday : 1012
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 6 9 9 0
Users Today : 95
Users Yesterday : 1012