(शहजाद अली हरिद्वार)ब्रेकिंग न्यूज़/हरिद्वार पहुंचेंगे CM पुष्कर सिंह धामी, पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का करेंगे उद्घाटन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहेंगे।
औरंगाबाद स्थित पतंजलि वेलनेस योगाग्राम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन करेंगे।
कार्यक्रम में योगगुरु स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण समेत राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और अन्य जनप्रतिनिधियों के मौजूद रहेंगे।
सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर CM धामी पतंजलि योगग्राम हेलीपैड, औरंगाबाद पहुंचेंगे।
इसके बाद 10 बजे गुरुकुलम के उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे।
वहीं मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर भी तैयारियां तेज हैं।
राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि अपने कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत करेंगे।
CM के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट…
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।








































Users Today : 339
Users Yesterday : 1270






