न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी हत्याकांड: हरिद्वार में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI की पूछताछ, BHEL के शिवालिक गेस्ट हाउस में 3 घंटे से सवाल-जवाब जारी BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के कामों पर आधी रात को छापा! निर्माण स्थलों पर पहुंचे अपर मेलाधिकारी, पुल से घाट तक परखी रफ्तार, अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन, ‘विकसित भारत-2047’ के सपनों को रंगों, विचारों और प्रतिभा से सजाने वाले विजेता सम्मानित BIG BREAKING::महानवमी पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: देवभूमि में बॉलीवुड का धमाका! मसूरी से नैनीताल तक अक्षय कुमार और जाह्नवी कपूर की शूटिंग, फिल्मी सितारों की पहली पसंद बन रहा उत्तराखण्ड BIG BREAKING:: आमजन के हक की आवाज बुलंद करेंगे पूर्व न्यायाधीश आनंद वर्धन, हरिद्वार में हाईकोर्ट बेंच की मांग भी उठेगी!
Home » हड़कंप » BIG BREAKING:बहादराबाद के हनुमान मंदिर में लाखों की चोरी से मचा हड़कंप, दानपात्र से साढ़े 3 लाख कैश और डेढ़ किलो चांदी के आभूषण गायब, दूसरी वारदात से श्रद्धालुओं में आक्रोश

BIG BREAKING:बहादराबाद के हनुमान मंदिर में लाखों की चोरी से मचा हड़कंप, दानपात्र से साढ़े 3 लाख कैश और डेढ़ किलो चांदी के आभूषण गायब, दूसरी वारदात से श्रद्धालुओं में आक्रोश

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर में चोरों ने सेंध लगाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंदिर के मुख्य पुजारी अमरनाथ शर्मा ने कोतवाली बहादराबाद में लिखित तहरीर देकर बताया कि मंदिर के दानपात्र से करीब साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी चोरी हुई है।इसके अलावा हनुमान जी के करीब डेढ़ किलोग्राम चांदी के हार और पैरों के कड़े भी गायब बताए गए हैं। चोरी की जानकारी सामने आते ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

ALSO READ  "चमोली के थराली में बादल फटने से तबाही: मलबे में दबी जिंदगियां, सड़कें बंद और गांवों में हाहाकार"

स्थानीय लोगों के मुताबिक मंदिर में चोरी की यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी चोर मंदिर को निशाना बना चुके हैं, लेकिन पिछली वारदात का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। लगातार दूसरी बार चोरी होने से श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में नाराजगी है।घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही संदिग्धों की पहचान और उनकी तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ALSO READ  "सुमन नगर में सरकारी जमीन पर फिर नजर! वन भूमि और सिंचाई विभाग की संरक्षित पट्टी में अवैध रास्ता बनाने की कोशिश से हड़कंप"

मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से चोरी की घटना का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल में बार-बार चोरी की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 4 6
Users Today : 55
Users Yesterday : 737
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 4 6
Users Today : 55
Users Yesterday : 737