न्यूज़ फ्लैश
“BIG BREAKING:रक्षाबंधन पर मनोज धनगर का बड़ा संदेश—प्रेम की डोर से जुड़ें, एकजुट होकर देश को आगे बढ़ाएं” “BIG BREAKING:रिश्तों की डोर ने बांधा प्रेम का अटूट बंधन, हरिद्वार पुलिस ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं” “BIG BREAKING:तकरार भी, प्यार भी और बचपन की यादें भी… रक्षाबंधन पर समाजसेवी रविराज चौहान ने दी भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की खूबसूरत मिसाल” “BIG BREAKING:PM आवास योजना में बड़ा एक्शन! हरिद्वार में 419 अपात्र लाभार्थियों के नाम होंगे सूची से बाहर” “BIG BREAKING:चम्पावत में धामी का ‘रक्षाबंधन गिफ्ट’! ₹62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं की सौगात, मातृशक्ति को सशक्त बनाने का बड़ा संकल्प” “BIG BREAKING:उत्तराखंड के 1.75 लाख छात्र बने ‘साइबर स्मार्ट सिटीजन’, डीजीपी ने दिए डिजिटल सुरक्षा के टिप्स”
Home » रक्षासूत्र » “BIG BREAKING:नन्हीं बहनों ने एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र, कप्तान ने दिया सुरक्षा का वचन—मिठाई खिलाकर बांटे सफलता के मंत्र”

“BIG BREAKING:नन्हीं बहनों ने एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र, कप्तान ने दिया सुरक्षा का वचन—मिठाई खिलाकर बांटे सफलता के मंत्र”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर देवभूमि इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर को रक्षासूत्र बांधा। छात्राओं ने चंदन टीका लगाकर एसएसपी को राखी बांधी और उनसे रक्षा का वचन लिया। इस दौरान एसएसपी ने भी बच्चियों को स्नेहपूर्वक मिठाई खिलाकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चियों को करियर को लेकर महत्वपूर्ण टिप्स देते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर नियमित मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्राओं को शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा भविष्य के लिए अभी से बेहतर तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।एसएसपी ने छात्राओं को सोशल मीडिया के नियंत्रित और सीमित इस्तेमाल की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की अत्यधिक नजदीकी पढ़ाई और व्यक्तिगत विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। इसलिए तकनीक का इस्तेमाल आवश्यकता और सकारात्मक उद्देश्यों के लिए ही किया जाना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और शिक्षिकाओं ने एसएसपी के साथ आत्मीय संवाद किया। इसके पश्चात ब्रह्मकुमारी संस्था से जुड़ी बहनों ने भी एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से भेंट कर उनकी कलाई पर राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम में भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प की भावना देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 3 3 8 1
Users Today : 284
Users Yesterday : 466
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 3 3 8 1
Users Today : 284
Users Yesterday : 466