न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » सम्मान » “कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर खाकी का भव्य सम्मान, ‘बड़ा खाना’ में गूंजी तालियां—20 लाख से ज्यादा भोले सकुशल रेल से रवाना”

“कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर खाकी का भव्य सम्मान, ‘बड़ा खाना’ में गूंजी तालियां—20 लाख से ज्यादा भोले सकुशल रेल से रवाना”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के सफल एवं सकुशल आयोजन के उपरांत जीआरपी पुलिस लाइन में “बड़ा खाना” एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांवड़ मेले के दौरान उत्कृष्ट ड्यूटी एवं महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों के परिश्रम और सेवाभाव को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्यालय स्तर के पुलिस के आला अधिकारियों सहित पैरामिलिट्री फोर्स के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कांवड़ मेला-2026 के दौरान पुलिस एवं पैरामिलिट्री बलों द्वारा किए गए समन्वित प्रयासों की सराहना की।

समारोह में सुश्री अरुणा भारती पुलिस अधीक्षक रेलवे उत्तराखंड हरिद्वार ने कहा कि कांवड़ मेले जैसे बड़े धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में पुलिस बल की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और अथक मेहनत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी जवानों एवं अधिकारियों ने कठिन परिस्थितियों में पूरी लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों के उत्साहवर्धन के लिए बड़ा खाना आयोजित किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों को भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

एसपी सुश्री अरुणा भारती द्वारा प्रस्तुत की गई कांवड़ यात्रा की रिपोर्ट ने मेले की सफलता की पूरी कहानी बयां की। रिपोर्ट के अनुसार कावड़ मेला 2026 में रेल यातायात से आने वाले कांवड़ियों की संख्या 2508432 रही, इसी दौरान जीआरपी द्वारा 34 बिछुड़े हुय बच्चों एवं महिलाओं को उनके परिजनों से मिलवाया गया,तालियों की गूंज ने पुलिस की मेहनत और उपलब्धियों पर मुहर लगाई। इसी दौरान युवा दिवस के उपलक्ष में श्रीमती सिमरनजीत कौर, विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल सभी को संबोधित किया गया पहली बार विभागीय जिम्मेदारी निभा रहे ट्रेनी रिक्रूट्स द्वारा कांवड़ मेले के दौरान किए गए उम्दा प्रदर्शन की भी चौतरफा सराहना हुई। समारोह के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं अतिथियों ने साथ बैठकर लजीज भोजन का आनंद लिया।

ALSO READ  "जनसुनवाई में फरियादियों को राहत, सफाई महाअभियान से बदली हरिद्वार की तस्वीर — त्वरित समाधान के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को मिला सम्मान"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 8
Users Today : 188
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 8
Users Today : 188
Users Yesterday : 861