न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में CM धामी का बड़ा ऐलान, सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज समारोह BIG BREAKING: लक्सर में एक्शन मोड में आपदा प्रबंधन! विनय रुहेला ने दिए सख्त निर्देश, ₹3.72 करोड़ से बनेगी महाराजपुर–गंगदासपुर सड़क BIG BREAKING: मुख्यमंत्री आवास घेराव से पहले गरजे मनोज धनगर, रानीपुर कांग्रेस ने कसी कमर; एकजुट होकर देहरादून कूच का ऐलान! BIG BREAKING: हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र रावत, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद—संतों के सान्निध्य में दिखा आध्यात्मिक रंग BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन!
Home » निर्देश » Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश”

Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार) Almora: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा व्यवस्थाओं और आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी, आपातकालीन कक्ष, आकस्मिक ड्यूटी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, दवा भंडार, प्लास्टर रूम सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया।इस दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की उपलब्धता के साथ ही साफ-सफाई, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। पीडियाट्रिक एनआईसीयू में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ जनरल वार्ड के मरीजों से भी उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने रेफर रजिस्टर का अवलोकन करते हुए अनावश्यक रेफरल पर रोक लगाने और मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने जन औषधि केंद्र को नियमित संचालित करने तथा खराब डिजिटल एक्स-रे मशीन को तत्काल ठीक कर शुरू कराने के निर्देश दिए।उन्होंने अस्पताल में डायलिसिस सुविधा जल्द शुरू करने के लिए आवश्यक तैयारियां शीघ्र पूरी करने को कहा। इसके अलावा मरीजों की उपचार हिस्ट्री को चरणबद्ध तरीके से डिजिटल स्वरूप में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के बाद चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बैठक में उन्होंने मरीजों को समयबद्ध उपचार देने तथा उनके प्रति संवेदनशील और मानवीय व्यवहार अपनाने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान जॉइंट मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार वर्मा सहित अन्य चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

ALSO READ  “हरिद्वार में राजस्व बढ़ाने का मेगा मिशन: डीएम मयूर दीक्षित का सख्त फरमान, अवैध शराब-खनन माफियाओं पर कड़ा शिकंजा, हर विभाग को 100% लक्ष्य हर हाल में पूरा करने का अल्टीमेटम!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 3 6 3
Users Today : 819
Users Yesterday : 1097
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 3 6 3
Users Today : 819
Users Yesterday : 1097