न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना का बड़ा एक्शन, जल जीवन मिशन की योजनाओं को 100% पूरा करने के सख्त निर्देश, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी लिया जायजा BIG BREAKING:: बहादराबाद दशहरा महोत्सव में विधायक आदेश चौहान ने रामलीला कलाकारों को किया सम्मानित, दिया सत्य की जीत का संदेश BIG BREAKING:: उत्तराखंड की तेजतर्रार IPS तृप्ति भट्ट का बढ़ा कद! CBI में SP की अहम जिम्मेदारी, अब केंद्रीय जांच एजेंसी में दिखेगा दमदार अंदाज BIG BREAKING:: हरिद्वार में डॉ. रागिनी नायक का जोरदार स्वागत, 2027 के रण के लिए कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल! BIG BREAKING:: शहीदों को नमन, खाकी का सम्मान! धामी का बड़ा ऐलान—1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट दोगुना; पुलिसकर्मियों को मिलेंगी 8 बड़ी सौगातें BIG BREAKING:: शहीदों को खाकी का सलाम! हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में वीर जवानों को श्रद्धांजलि, बलिदान को याद कर झुके पुलिसकर्मियों के सिर
Home » ऐलान » Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस”

Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस”

(शहजाद अली हरिद्वार) Dehradun/प्रदेश के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने उत्तराखण्ड शहरी क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा प्रदेश भर में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में किये जा रहे कार्य समय से पूर्ण हों। उन्होंने वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुुए कहा कि सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए जिससे लोगों को परेशानी न हो।

शहरी विकास मंत्री ने रायपुर, बंजारावाला, नैनीताल, हल्द्वानी, टनकपुर, विकासनगर, किच्छा, कोटद्वार अन्य शहरो में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सीवरलाईन, पेयजल, सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाईट आदि बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था सुचारू की जाए। उन्होंने सड़क निर्माण को प्राथमिकता देते हुए कहा कि सड़क निर्माण संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए।

मंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्र विकास प्राधिकरण में एशियन विकास बैंक (एडीबी), केएफडब्ल्यू (जर्मन बैंक) तथा ईआईबी (यूरोपियन इनवैस्टमैंट बैंक) द्वारा कई परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। ईआईबी द्वारा पिथौरागढ़, सितारगंज, रूद्रपुर तथा काशीपुर में कई कार्य निर्माणाधीन हैं जिससे लगभग 06 से 07 लाख की आबादी को प्रत्यक्ष लाभ होगा। इसी तरह केएफडब्ल्यू द्वारा ऋषिकेश में पेयजल तथा तपोवन में स्ट्रीट लाईट व्यवस्था के साथ ही 24 ई बसों के प्रबंध का कार्य कराया जाना है।

मंत्री ने कहा कि पूर्ण किये गये विकास कार्यों का जल्द से जल्द लोकार्पण कराया जाए जिससे उन विकास कार्यों का जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यदायी संस्थाओं की ससमय निगरानी की जाए जिससे कार्यों की गुणवत्ता बनी रहे।

ALSO READ  “अब हर ब्लॉक में मिलेंगी अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की सुविधा: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का बड़ा ऐलान, 6 माह में प्रदेशभर में पहुंचेगी आधुनिक जांच सेवाएं”

मंत्री ने कहा कि हमारा प्रदेश भारत के अग्रणीय राज्यों में स्थापित रहे। उन्होंने जलागम विभाग के माध्यम से किये जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण प्रबंधन भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने पेड़ बचाओ अभियान के तहत संतुलित विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

इस अवसर पर सचिव नितेश झा, परियोजना निदेशक अभिषेक रोहिला, अपर परियोजना निदेशक विनय मिश्रा तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 8 8
Users Today : 62
Users Yesterday : 1035
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 8 8
Users Today : 62
Users Yesterday : 1035