न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » सौगात » “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”

“Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”

(शहजाद अली हरिद्वार) Haridwar। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की विभिन्न आधारभूत अवसंरचना परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। उत्तराखण्ड निवेश एवं आधारिक संरचना विकास बोर्ड (UIIDB) द्वारा संचालित इन परियोजनाओं का उद्देश्य हरिद्वार में आधुनिक, सुरक्षित, सुविधाजनक और सुव्यवस्थित आधारभूत सुविधाओं का विकास करना है।अलकनंदा होटल, हरिद्वार में आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने 43.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली प्रशासनिक मार्ग परियोजना का भूमि पूजन किया। इसके अलावा 66.76 करोड़ रुपये की लागत से हर की पैड़ी एवं सुभाष घाट के पुनरुद्धार कार्य, 66.34 करोड़ रुपये की लागत से हर की पैड़ी के उत्तर क्षेत्र में आधारभूत अवसंरचना विकास तथा 58.84 करोड़ रुपये की लागत से रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के पुनरुद्धार कार्यों का शिलान्यास किया।इन परियोजनाओं के पूरा होने से हरिद्वार के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं में व्यापक सुधार की उम्मीद है। विशेष रूप से हर की पैड़ी, सुभाष घाट और रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखते हुए शहर को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। गंगा कॉरिडोर से जुड़े इन विकास कार्यों से शहर के सौंदर्यीकरण, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 0 3
Users Today : 924
Users Yesterday : 831
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 0 3
Users Today : 924
Users Yesterday : 831