न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » प्रदर्शन » “स्मार्ट मीटर पर बवाल: मुकदमे के विरोध में कांग्रेस का रानीपुर कोतवाली घेराव, बोले— ‘गिरफ्तार करना है तो हम खुद आए हैं, जनता पर जबरन स्मार्ट मीटर नहीं थोपने देंगे'”

“स्मार्ट मीटर पर बवाल: मुकदमे के विरोध में कांग्रेस का रानीपुर कोतवाली घेराव, बोले— ‘गिरफ्तार करना है तो हम खुद आए हैं, जनता पर जबरन स्मार्ट मीटर नहीं थोपने देंगे'”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में दर्ज मुकदमे के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रानीपुर कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता महेश प्रताप सिंह राणा अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे और लॉकअप के बाहर बैठकर प्रतीकात्मक रूप से गिरफ्तारी देने की पेशकश की। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है तो वह गिरफ्तारी के लिए स्वयं उपस्थित हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्मार्ट मीटर लगाने की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि चार दिन पहले ऊर्जा निगम ने कांग्रेस नेता महेश प्रताप सिंह राणा और शिवालिक नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विभाष सिन्हा के खिलाफ रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी के विरोध में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और इसे जनहित के मुद्दे पर आवाज उठाने वालों को दबाने की कोशिश बताया। महेश प्रताप सिंह राणा ने कहा कि ऊर्जा निगम बिना उपभोक्ताओं की सहमति के उनके घरों में स्मार्ट मीटर लगा रहा है, जिसका लोग लगातार विरोध कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार किसी भी उपभोक्ता के घर में उसकी इच्छा के विरुद्ध स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जा सकता। उनका कहना था कि विभाग लोगों की आपत्तियों की अनदेखी कर जबरन कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जनता की आवाज उठाने पर मुकदमे दर्ज किए जाएंगे तो कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे हटने वाले नहीं हैं। जनता के हितों की रक्षा के लिए आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग और पूर्व दर्जाधारी डॉ. संजय पालीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार स्मार्ट मीटर योजना के माध्यम से आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। कहा कि जनता की जेब पर डाका डालने वाली किसी भी योजना का पुरजोर विरोध किया जाएगा और मुकदमों के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराया नहीं जा सकता। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी और कांग्रेस नेता मनोज धनगर ने कहा कि सरकार पुलिस प्रशासन का सहारा लेकर उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर थोपने का प्रयास कर रही है। प्रदर्शन के दौरान अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष तीरथ पाल रवि, महिला महानगर अध्यक्ष लता जोशी,वरुण बालियान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान, मुरली मनोहर, राव आफाक, विभाष सिन्हा, राजबीर सिंह चौहान, अशोक शर्मा, विमला पांडे, संतोष चौहान, अजय गिरी, सुनीता सिंह, निशा शर्मा, रेखा गुप्ता, ओपी चौहान, तेलूराम प्रधान, पार्षद सोहित सेठी, सुनील कुमार, हिमांशु गुप्ता, राजीव भार्गव, संजय सैनी, जितेंद्र चौधरी, दाताराम चौहान, मनीराम बागड़ी, सीपी सिंह, मधु शर्मा, इसम सिंह, गुलबीर सिंह, अशोक धींगान, अशोक धनगर, ग्रेस कश्यप, डॉ. मेहरबान, राजेंद्र श्रीवास्तव, अंकित चौधरी, अंकित चौहान, सुभाष त्यागी, नेपाल गुप्ता, बुला गुलशनमावर, गौरव चौहान, सुरेंद्र सिंह, बीएस नेगी, रिंकू, एमएस त्यागी, बलराज सिंह, बीएस तेजियान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ALSO READ  हरिद्वार में ऑटो-रिक्शा व विक्रम चालकों का फूटा गुस्सा: बहादराबाद एटीएस सेंटर पर अवैध वसूली और मनमानी का आरोप, एआरटीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर उठाई केंद्र बंद कराने और फिटनेस प्रक्रिया सीधे आरटीओ दफ्तर में कराने की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 0
Users Today : 241
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 0
Users Today : 241
Users Yesterday : 522