न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » कार्यवाही » “लोकपाल कार्यालय बना अखाड़ा! दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा, हरिद्वार पुलिस ने 13 लोगों को दबोचा”

“लोकपाल कार्यालय बना अखाड़ा! दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा, हरिद्वार पुलिस ने 13 लोगों को दबोचा”

(शहजाद अली हरिद्वार) सिडकुल। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई कर रही है।

इसी क्रम में कोतवाली सिडकुल पुलिस ने लोकपाल कार्यालय परिसर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद और हंगामे के मामले में 13 लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू की है।

पुलिस के अनुसार 6 जुलाई 2026 को थाना सिडकुल क्षेत्र स्थित लोकपाल कार्यालय में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग शोर-शराबा करते हुए आपस में भिड़ गए और मारपीट पर आमादा हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने और लगातार हंगामा करते रहे।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 13 लोगों को हिरासत में ले लिया। सभी आरोपितों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया। टीम में अपर उपनिरीक्षक हरीश चन्द्र शाह, हेड कांस्टेबल गजेन्द्र राजपूत, कांस्टेबल मनीष, कांस्टेबल ऋतेन्द्र और कांस्टेबल प्रदीप शामिल रहे। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की है।

ALSO READ  सामूहिक दुष्कर्म कांड: फरार चल रहा तीसरा आरोपी शुभम भी मेरठ से गिरफ्तार"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 4
Users Today : 245
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 4
Users Today : 245
Users Yesterday : 522