न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’! BIG BREAKING:: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरिद्वार! जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा रवाना, ओम पर्वत तक पहुंचेगी साधु-संतों की टोली BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी, मेलाधिकारी सोनिका का निरीक्षण,, अधिकारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: 7 महीने तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर ऑपरेशन प्रहार में फंस ही गया 5 हजार का इनामी! बुग्गावाला पुलिस ने दबोचा
Home » संदेश » “हर नागरिक बने कानून के प्रति जागरूक, सकारात्मक सोच से ही बदलेगा देश और समाज… हरिद्वार से डॉ. निशंक ने दिया बड़ा संदेश”

“हर नागरिक बने कानून के प्रति जागरूक, सकारात्मक सोच से ही बदलेगा देश और समाज… हरिद्वार से डॉ. निशंक ने दिया बड़ा संदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भारतीय जागरुकता समिति की ओर से आयोजित विधिक जनजागरूकता एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि सकारात्मक सोच समाज और राष्ट्र में बड़े बदलाव की सबसे बड़ी शक्ति है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक अनेक सामाजिक, विधिक नियमों और कानूनों से जुड़ा होता है। इनका पालन तभी संभव है, जब समाज में जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो। उन्होंने समिति द्वारा कानूनी अधिकारों और सामाजिक दायित्वों को लेकर चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान की सराहना करते हुए इसे समाजहित में महत्वपूर्ण पहल बताया।

रोड सेफ्टी क्लब का हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान ‘रोड सेफ्टी क्लब’ का विधिवत शुभारंभ भी किया गया। डॉ. निशंक ने सड़क सुरक्षा को वर्तमान समय की सबसे बड़ी सामाजिक चुनौतियों में से एक बताते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।उन्होंने युवाओं से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होकर दूसरों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया।

कानूनी जानकारी से बच सकते हैं अनेक समस्याओं से

कार्यक्रम में रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में कानून की जानकारी आवश्यक है। कानूनी प्रावधानों की जानकारी के अभाव में लोग कई बार अनावश्यक परेशानियों का सामना करते हैं।वहीं राज्य मंत्री नितिन गौतम, ओम प्रकाश जगदम्बनी, डॉ. जयपाल सिंह चौहान और सुनील सैनी ने भी विधिक जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व पर अपने विचार रखे। समिति के संचालक अधिवक्ता ललित मिगलानी ने उपस्थित लोगों को विभिन्न कानूनी अधिकारों और महत्वपूर्ण विधिक जानकारियों से अवगत कराया।

ALSO READ  BIG BREAKING:: कलियर में गूंजा ‘ढाई आखर प्रेम के’ का संदेश, इप्टा की बेटियों ने गीतों और नुक्कड़ नाटक से जगाई शिक्षा और सद्भावना की अलख

विशिष्ट योगदान देने वाली हस्तियां हुईं सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कई विभूतियों को सम्मानित किया गया।

इनमें मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा, ट्रैफिक एवं ट्रांसपोर्ट अधिकारी वरुणा सैनी, समाजसेवी डॉ. करुणा शर्मा, चेतना पथ के संपादक अरुण कुमार पाठक, हरिहरानंद पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या हेमा पटेल, योगी रजनीश, शिक्षाविद् डॉ. विजयेन्द्र पालीवाल तथा करण मल्होत्रा शामिल रहे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं गणपति वंदना के साथ हुआ। युवा योगाचार्य चेतन्या सिखोला ने आकर्षक योग मुद्राओं का प्रदर्शन किया, जबकि सिद्धार्थ प्रधान ने गिटार के साथ मधुर बांसुरी वादन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम में राजीव लोचन, पंकज मिगलानी, रवि ढींगरा, मुरारी लाल वाधवा, जगदीश लाल पाहवा, प्रमोद शर्मा, आशु चौधरी, विनीत चौहान, डॉ. अर्पिता सक्सेना, दीपक पंवार, आशुतोष शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवानी गौड़ और वृन्दा वाणी ने किया तथा डॉ. विजयेन्द्र पालीवाल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 3 9 2
Users Today : 417
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 3 9 2
Users Today : 417
Users Yesterday : 496