न्यूज़ फ्लैश
“राहुल गांधी के देहरादून कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, मंच की तैयारी के दौरान कांग्रेस नेता के सिर पर गिरा लोहे का कटर, हालत गंभीर” “हरेला पर सीएम धामी का बड़ा तोहफा: जागेश्वर के विकास की खुली सौगातों की झड़ी, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से दिया हरित उत्तराखंड का संकल्प” “हरेला पर हरिद्वार से हरियाली का बड़ा संदेश: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह ने किया वृक्षारोपण, लोगों से कहा—’एक पौधा लगाएं, भविष्य बचाएं'” “बड़ी जिम्मेदारी, बड़ा सम्मान! भाजपा के जिला सह संयोजक बने अरुण कुमार तिवारी, हरिद्वार में व्यापारियों ने पहनाईं फूलमालाएं” “हरेला पर बीएचईएल का हरियाली संकल्प: कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार बोले— आज पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है हरेला की प्रासंगिकता” “हरेला 2026: हरिद्वार में हरियाली का महाअभियान, सतपाल महाराज ने किया रुद्राक्ष का पौधारोपण, 30 हजार पौधे लगाने का लिया संकल्प”
Home » सम्मान » “उत्तराखंड का गौरव बढ़ाने वाले भगत दा को मिला पद्म भूषण, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई; बोले– राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के समर्पण का मिला सम्मान”

“उत्तराखंड का गौरव बढ़ाने वाले भगत दा को मिला पद्म भूषण, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई; बोले– राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के समर्पण का मिला सम्मान”

(शहजाद अली हरिद्वार) उत्तराखंड। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड एवं पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र श्री भगत सिंह कोश्यारी के आवास पर पहुंचकर उन्हें भारत सरकार द्वारा देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान “पद्म भूषण” से सम्मानित किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री कोश्यारी को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना न केवल उत्तराखण्ड, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान उनके दशकों लंबे सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा, सामाजिक सरोकारों तथा जनकल्याण के प्रति समर्पित योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर किया गया सम्मान है।

उन्होंने कहा कि श्री कोश्यारी ने अपने राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन में सदैव जनसेवा, सादगी और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन से लेकर प्रदेश के विकास और राष्ट्र निर्माण की विभिन्न जिम्मेदारियों के निर्वहन में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री कोश्यारी ने उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक चेतना और विकास के विभिन्न आयामों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका अनुभव, मार्गदर्शन और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव समाज को प्रेरित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 0 0 8 8
Users Today : 41
Users Yesterday : 827
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 0 0 8 8
Users Today : 41
Users Yesterday : 827