न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » संदेश » “सुरक्षित ईंधन–सुरक्षित जीवन” अभियान ने चम्पावत में रचा इतिहास: जनपद न्यायाधीश समेत न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने पैदल चलकर दिया पर्यावरण व ईंधन संरक्षण का सशक्त संदेश”

“सुरक्षित ईंधन–सुरक्षित जीवन” अभियान ने चम्पावत में रचा इतिहास: जनपद न्यायाधीश समेत न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने पैदल चलकर दिया पर्यावरण व ईंधन संरक्षण का सशक्त संदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार)चम्पावत। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में प्राकृतिक संसाधनों की बचत एवं ईंधन संरक्षण हेतु संचालित जन-जागरूकता कार्यक्रम “सुरक्षित ईंधन-सुरक्षित जीवन” के अंतर्गत जनपद चम्पावत में एक विशेष संदेशपरक अभियान आयोजित किया गया।अभियान के क्रम में शनिवार को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत श्री अनुज कुमार संगल ने अपने आवास स्थित गौरल चौड़ मैदान मार्ग से जिला न्यायालय परिसर तक की दूरी पैदल तय की।

माननीय जिला जज की इस अनूठी पहल से प्रेरित होकर उक्त मार्ग पर निवास करने वाले विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, विभिन्न विद्वान अधिवक्तागण तथा न्यायालय के अधिकारी व कर्मचारीगण भी अपने-अपने आवासों से इस पैदल यात्रा में सम्मिलित हुए और सामूहिक रूप से न्यायालय पहुंचे।इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अनुज कुमार संगल द्वारा “सुरक्षित ईंधन-सुरक्षित जीवन” अभियान की महत्ता और समसामयिक प्रासंगिकता पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।

उन्होंने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में ईंधन की बचत करना समय की अत्यंत महत्वपूर्ण आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने आह्वान किया कि देश के एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सभी का यह परम कर्तव्य हैकि हम अपने दैनिक जीवन में ईंधन और प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का संकल्प लें और इस राष्ट्रीय मुहिम में अपना सक्रिय योगदान सुनिश्चित करें।

जनसामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस विशेष विधिक जागरूकता अभियान में तहसील चम्पावत के समस्त पराविधिक स्वयंसेवकों (पी०एल०वी०) द्वारा भी अत्यंत सक्रियता के साथ प्रतिभाग किया गया।

अभियान के दौरान विधिक स्वयंसेवकों ने आम जनमानस से संपर्क स्थापित कर ईंधन संरक्षण के विभिन्न उपायों की जानकारी दी तथा पर्यावरण सुरक्षा व भविष्य की पीढ़ियों के लिए संसाधनों को सुरक्षित रखने का प्रभावी संदेश प्रसारित किया।

ALSO READ  जब शिवभक्तों पर बरसे फूल... रुड़की में मुस्लिम समाज ने दिया भाईचारे और सद्भाव का यादगार संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 3 0
Users Today : 251
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 3 0
Users Today : 251
Users Yesterday : 522