न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » सुरक्षा » “चारधाम यात्रा 2026 को मिलेगा हाईटेक सुरक्षा कवच: अब बिना ‘ग्रीन कार्ड’ नहीं दौड़ेंगे यात्री वाहन, हर सफर होगा सुरक्षित और पारदर्शी!”

“चारधाम यात्रा 2026 को मिलेगा हाईटेक सुरक्षा कवच: अब बिना ‘ग्रीन कार्ड’ नहीं दौड़ेंगे यात्री वाहन, हर सफर होगा सुरक्षित और पारदर्शी!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। चारधाम यात्रा–2026 के सफल एवं सुरक्षित संचालन के लिए परिवहन विभाग, उत्तराखंड द्वारा व्यावसायिक यात्री वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड प्रणाली का शुभारंभ आज एआरटीओ कार्यालय, रोशनाबाद, हरिद्वार में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्धघाटन माननीय परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा के करकमलों द्वारा किया गया।ग्रीन कार्ड प्रणाली के अंतर्गत चारधाम यात्रा में सम्मिलित व्यावसायिक वाहनों को तकनीकी रूप से फिट एवं सुरक्षित सुनिश्चित किया जाएगा। यह प्रणाली न केवल वाहनों की फिटनेस की पुष्टि करती है, बल्कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में संबंधित वाहन की समस्त जानकारी त्वरित रूप से उपलब्ध कराने में भी सहायक सिद्ध होगी। वाहन स्वामी परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ग्रीन कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित शुल्क जमा कर सकते हैं। इसके पश्चात निकटतम परिवहन कार्यालय में वाहन का तकनीकी निरीक्षण करवाने के उपरांत ग्रीन कार्ड जारी किया जाएगा। यह व्यवस्था चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम के दौरान ग्रीन कार्ड प्रणाली को ऑनलाइन माध्यम से प्रभावी रूप से लागू करने में योगदान के लिए हिमांशु कुमार, वरिष्ठ निदेशक (आईटी) एवं रमन पुंडीर, संयुक्त निदेशक (आईटी), एनआईसी उत्तराखंड द्वारा किए गए विशेष प्रयासों की सराहना की गई।इस अवसर पर सनत कुमार सिंह, अपर परिवहन आयुक्त, राजीव मेहरा, संयुक्त परिवहन आयुक्त, सुनील शर्मा, उप परिवहन आयुक्त, शैलेश तिवारी, उप परिवहन आयुक्त, तथा डॉ. अनीता चमोला, आरटीओ (प्रवर्तन), देहरादून सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं परिवहन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल आयोजन आरटीओ (प्रशासन) देहरादून सम्भाग, श्री संदीप सैनी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उनके निर्देशन में एआरटीओ (प्रशासन) हरिद्वार, निखिल शर्मा, एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिद्वार, नेहा झा, एआरटीओ (प्रशासन) रुड़की, जितेंद्र चंद, एवं एआरटीओ (प्रवर्तन) रुड़की, कृष्ण पलारिया द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। साथ ही एआरटीओ कार्यालय, रोशनाबाद, हरिद्वार के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।परिवहन विभाग, उत्तराखंड द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार की तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलें निरंतर जारी रहेंगी।

ALSO READ  "नजरपूरा में विद्युत पोल में भीषण आग और ब्लास्ट, हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना – कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 4 5
Users Today : 942
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 4 5
Users Today : 942
Users Yesterday : 728