न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार का खुला रास्ता, CM धामी का बड़ा प्लान—वैश्विक मांग के मुताबिक कौशल और भाषा प्रशिक्षण पर जोर! BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला BIG BREAKING:देहरादून समाधान दिवस में गूंजा जनता का दर्द! 87 शिकायतों पर प्रशासन सख्त, जमीन कब्जे से आर्थिक मदद तक अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के आदेश BIG BREAKING:राहुल गांधी के बयान पर भड़का भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, हरिद्वार में जोरदार प्रदर्शन कर फूंका पुतला BIG BREAKING:इब्राहिमपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! प्राथमिक पाठशाला की जमीन से हटा अवैध कब्जा, अतिक्रमण मुक्त हुई सरकारी भूमि
Home » तोहफा » “लोहाघाट को जाम से आज़ादी का तोहफा! CM पुष्कर सिंह धामी ने मल्टीस्टोरी पार्किंग के लिए खोला खजाना, विकास को मिली रफ्तार”

“लोहाघाट को जाम से आज़ादी का तोहफा! CM पुष्कर सिंह धामी ने मल्टीस्टोरी पार्किंग के लिए खोला खजाना, विकास को मिली रफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार)चम्पावत। जनपद में यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लोहाघाट नगर के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मल्टीस्टोरी पार्किंग परियोजना हेतु द्वितीय किश्त की धनराशि स्वीकृत की गई है।

नगर पालिका परिषद लोहाघाट के अंतर्गत ‘गैस गोदाम’ के समीप निर्माणाधीन मल्टीस्टोरी पार्किंग के लिए ₹114.76 लाख की द्वितीय किश्त को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह परियोजना नगर में बढ़ते यातायात दबाव एवं पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान के रूप में देखी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि इस परियोजना की कुल स्वीकृत लागत ₹286.90 लाख है। कार्यदायी संस्था कुमाऊँ मण्डल विकास निगम (KMVN) को पूर्व में प्रथम किश्त के रूप में ₹114.76 लाख अवमुक्त किए जा चुके हैं। अब मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार द्वितीय किश्त के रूप में पुनः 40 प्रतिशत धनराशि जारी की गई है, जिससे निर्माण कार्यों को गति मिलेगी।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि इस पार्किंग के निर्माण से लोहाघाट नगर के मुख्य बाजार क्षेत्रों में लगने वाले जाम से स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया है कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए।

ALSO READ  "हरिद्वार पुलिस का दिवाली धमाका: ‘ऑपरेशन रिकवरी’ में 8 लाख के 32 मोबाइल बरामद, मुस्कान लौटी चेहरों पर – जनता बोली, ये हुई न सच्ची दीवाली!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 5 4 0
Users Today : 32
Users Yesterday : 1253
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 5 4 0
Users Today : 32
Users Yesterday : 1253