न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!
Home » कार्यवाही » “रुड़की में बड़ी कार्रवाई: बिझौली के ‘देवभूमि सीएससी सेंटर’ पर संयुक्त मजिस्ट्रेट का छापा, गंभीर अनियमितताओं पर केंद्र सील — संचालक पर सख्त वैधानिक कार्रवाई शुरू”

“रुड़की में बड़ी कार्रवाई: बिझौली के ‘देवभूमि सीएससी सेंटर’ पर संयुक्त मजिस्ट्रेट का छापा, गंभीर अनियमितताओं पर केंद्र सील — संचालक पर सख्त वैधानिक कार्रवाई शुरू”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। आज ग्राम बिझौली में संचालित देवभूमि सीएससी सेंटर पर दीपक रामचंद्र शेट संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं।जांच में पाया गया कि केंद्र पर निर्धारित रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं की गई थी। इसके अतिरिक्त केंद्र में नागरिकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं थी तथा आवश्यक सूचना बोर्ड एवं सेवा संबंधी विवरण भी प्रदर्शित नहीं किए गए थे, जो शासन द्वारा निर्धारित मानकों का स्पष्ट उल्लंघन है।निरीक्षण के दौरान केंद्र में कई आधार कार्डों की हार्ड कॉपी भी पाई गईं, जो नियमानुसार सुरक्षित प्रक्रिया के अंतर्गत ही रखी जानी चाहिए। इस प्रकार दस्तावेजों का खुले रूप में पाया जाना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

सभी अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से देवभूमि सीएससी केंद्र, बीजौली को सील कर दिया गया तथा संबंधित संचालक के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुविधा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु सभी जन सेवा केंद्रों पर निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य है। भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ  मामा ने 13 साल की भांजी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 6 9
Users Today : 494
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 6 9
Users Today : 494
Users Yesterday : 496