न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » सुरक्षा » “रूड़की की गंग नहर पर अब ‘स्मार्ट सुरक्षा कवच’! दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन सख्त, 15 दिन में लगेंगे एआई कैमरे, मजबूत जंजीरें और हर मोड़ पर चेतावनी बोर्ड”

“रूड़की की गंग नहर पर अब ‘स्मार्ट सुरक्षा कवच’! दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन सख्त, 15 दिन में लगेंगे एआई कैमरे, मजबूत जंजीरें और हर मोड़ पर चेतावनी बोर्ड”

(शहजाद अली हरिद्वार)रूड़की। गंग नहर क्षेत्र में हाल ही में घटित दुर्भाग्यपूर्ण घटना, जिसमें आईआईटी रुड़की के छात्र की मृत्यु हुई, के दृष्टिगत जन सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आज संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की द्वारा एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आईआईटी रुड़की,बीईजी रुड़की, राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान रुड़की,पुलिस विभाग,नगर निगम रुड़की, तथा एनडीजीसी रुड़की के अधिकारियों ने सहभागिता की। बैठक में गंग नहर क्षेत्र में सुरक्षा उपायों की समीक्षा करते हुए निम्न निर्णय लिए गया है कि 15 दिनों के भीतर एआई सक्षम सीसीटीवी कैमरे गंग नहर के संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे।

नगर निगम के समीप पुल के नीचे मजबूत लोहे की जंजीरें लगाई जाएंगी, जिससे आकस्मिक दुर्घटनाओं की स्थिति में बचाव संभव हो सके। गंग नहर के आसपास विभिन्न स्थानों पर स्पष्ट एवं बड़े अक्षरों में चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे। आपातकालीन स्थिति हेतु हेल्पलाइन नंबर प्रमुख स्थलों पर प्रदर्शित किए जाएंगे।

संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान कर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे। संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की दीपक रामचंद्र सेट ने कहा कि नागरिकों, विशेषकर छात्रों एवं युवाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि गंग नहर क्षेत्र में सावधानी बरतें एवं चेतावनी निर्देशों का पालन करें।

ALSO READ  हरिद्वार में PCS प्री परीक्षा को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, हर केन्द्र पर पुलिस तैनात, संदिग्धों पर रखी जा रही कड़ी नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 4 2
Users Today : 232
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 4 2
Users Today : 232
Users Yesterday : 861