न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: मुख्यमंत्री आवास घेराव से पहले गरजे मनोज धनगर, रानीपुर कांग्रेस ने कसी कमर; एकजुट होकर देहरादून कूच का ऐलान! BIG BREAKING: हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र रावत, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद—संतों के सान्निध्य में दिखा आध्यात्मिक रंग BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन! BIG BREAKING: शिक्षक दिवस पर बहादराबाद में सम्मान की गूंज, सेवानिवृत्त शिक्षकों समेत उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यालयों को मिला सम्मान BIG BREAKING: देहरादून में मदरसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बिना पंजीकरण चल रहा मदरसा सील; दो संचालकों से लिया शपथ-पत्र
Home » कार्यवाही » हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी — लाखों की चोरी का 48 घंटे में खुलासा

हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी — लाखों की चोरी का 48 घंटे में खुलासा

(शहजाद अली हरिद्वार)कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़कर हुई लाखों की चोरी का खुलासा हरिद्वार पुलिस ने मात्र 48 घंटे में कर दिया। सराय ज्वालापुर निवासी अकरम की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 212/2025 धारा 305, 331(4) बीएनएस दर्ज कर जांच शुरू की।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पुलिस टीम ने घटनास्थल से फिजिकल और डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए और संदिग्धों से पूछताछ जारी रखी। मुखबिर की सूचना पर 6 मई को आरोपी बिलाल पुत्र याकूब निवासी मोहल्ला पावधोई, बड़ी ज्वालापुर को रेगुलेटर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ई-रिक्शा चालक है और नशे की लत के चलते चोरी करता है। मौके का फायदा उठाकर उसने बंद घर का ताला तोड़ा और करीब ₹3.29 लाख नकद व ₹9.30 लाख कीमत के गहने चोरी किए।

बरामद सामान में नकदी, सोने की अंगूठियां, हार, झुमके, घड़ियां और अन्य आभूषण शामिल हैं।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक प्रताप दत्त शर्मा, कांस्टेबल रोहित कुमार व मनोज डोभाल शामिल रहे। हरिद्वार पुलिस की इस तत्परता से आम जनता में सुरक्षा का भरोसा और अपराधियों में डर बना है।

ALSO READ  "हरिद्वार में जीएसटी विभाग का बड़ा धमाका: सिडकुल की 4 कंपनियों पर छापा, करोड़ों की कर चोरी का खुलासा, मौके पर ही वसूले 2 करोड़ रुपये"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 2 1 5
Users Today : 671
Users Yesterday : 1097
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 2 1 5
Users Today : 671
Users Yesterday : 1097