न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक!
Home » मुकदमा » “अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की बड़ी कार्रवाई से फिर गरमाया उत्तराखंड। दिल्ली CBI थाने में दर्ज हुआ पहला केस, देहरादून–ऋषिकेश में जांच तेज ‘VIP’ एंगल से मचा हड़कंप, न्याय की उम्मीद में टिकी प्रदेश की नजरें”

“अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की बड़ी कार्रवाई से फिर गरमाया उत्तराखंड। दिल्ली CBI थाने में दर्ज हुआ पहला केस, देहरादून–ऋषिकेश में जांच तेज ‘VIP’ एंगल से मचा हड़कंप, न्याय की उम्मीद में टिकी प्रदेश की नजरें”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून।उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने औपचारिक रूप से जांच की कमान संभाल ली है। CBI ने इस मामले में पहली एफआईआर दिल्ली स्थित CBI थाना SC-2 में दर्ज कर ली है। मुकदमा दर्ज होने के साथ ही जांच एजेंसी की टीम देहरादून और ऋषिकेश पहुंच चुकी है, जहां पूछताछ और साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि सितंबर 2022 में पौड़ी जिले के वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को सत्र न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है।

हाल के दिनों में यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आया, जब ज्वालापुर के पूर्व भाजपा विधायक की कथित पत्नी उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर वीडियो और ऑडियो जारी कर हत्या में एक ‘वीआईपी’ की संलिप्तता का आरोप लगाया। इसके बाद प्रदेशभर में CBI जांच की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गए।

जनदबाव को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 9 जनवरी 2026 को CBI जांच की सिफारिश की थी। अब CBI की सक्रियता से पीड़ित परिवार और जनता को न्याय की उम्मीद जगी है। विपक्षी दलों ने इस मामले को लेकर राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

ALSO READ  शांतरशाह में जमीन पर फर्जीवाड़ा:मृत महंत के नाम पर बनी फर्जी रसीद! तेजपाल सिंह व बेटों पर जमीन हड़पने का आरोप, जनता बोली– "धोखेबाज़ों को तुरन्त जेल भेजो"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 4 5
Users Today : 570
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 4 5
Users Today : 570
Users Yesterday : 496