न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » अभियान » “तीन माह से चल रहा स्वच्छता का महासंकल्प सीडीओ ललित नारायण मिश्रा के नेतृत्व में बहादराबाद बना सफाई का केंद्र मुख्यमंत्री–जिलाधिकारी के निर्देश पर हरिद्वार को क्लीन, ग्रीन और मॉडल जनपद बनाने की मुहिम तेज”

“तीन माह से चल रहा स्वच्छता का महासंकल्प सीडीओ ललित नारायण मिश्रा के नेतृत्व में बहादराबाद बना सफाई का केंद्र मुख्यमंत्री–जिलाधिकारी के निर्देश पर हरिद्वार को क्लीन, ग्रीन और मॉडल जनपद बनाने की मुहिम तेज”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से विगत तीन माह से निरंतर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों एवं कस्बों तक व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज रविवार को मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा के नेतृत्व में बहादराबाद क्षेत्र में जनसमूह की सहभागिता के साथ विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों,जनप्रतिनिधियों,स्वयंसेवी संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बहादराबाद में मुख्य मार्ग के दोनों तरफ,सार्वजनिक स्थलों,सड़कों, नालियों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया साथ ही सभी पंचायतों में सफाई अभियान चलाया गयाइस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता अभियान को निरंतर दो माह से निरंतर चल कर तीसरे महीने में प्रवेश कर रहा है,आज रविवार को सभी जिलास्तरीय अधिकारी,ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि एवं जनसमूह द्वारा बहादराबाद में शिवालिक नगर मोड़, गंग नगर मोड़ से बहादराबाद चौराहे तक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।उन्होंने कहा कि केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सतत प्रक्रिया है, जिसमें जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी,ग्राम प्रधान मोहित चौहान,ब्लॉक से एडीओ पंचायत राजेंद्र बिष्ट, स्वयं सेवी संस्था,एनआरएलएम समूह की महिलाएं,महिला मंगल दल,आईटीसी सुनहरा कल की टीम, शिवालिक नगर पालिका के सभी कर्मचारी, सिडकुल के अधिकारी एवं कर्मचारी, क्षेत्रवासी सहित जिलास्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ALSO READ  "माँ के नाम एक पेड़, प्रकृति के नाम जीवन" — एसबीआई बहादराबाद के शाखा प्रबंधक प्रणय किशोर की अनूठी पहल, हरेला पर्व पर दिया हरियाली बढ़ाने का बड़ा संदेश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 5
Users Today : 14
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 5
Users Today : 14
Users Yesterday : 811