न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार में हाईवे पर अब नहीं चलेगा कब्जे और पार्किंग का खेल, DM मयूर दीक्षित ने दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING: एआरटीओ निखिल शर्मा की सख्ती, रोशनाबाद कार्यालय में अनधिकृत गतिविधियों पर चला अभियान BIG BREAKING : वारदात से पहले ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन, तमंचे-कारतूस संग आरोपित गिरफ्तार BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल
Home » अभियान » “गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर हर की पौड़ी से उठा स्वच्छता का महाअभियान, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नगर निगम ने जन-जन को जोड़ा स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 से”

“गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर हर की पौड़ी से उठा स्वच्छता का महाअभियान, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नगर निगम ने जन-जन को जोड़ा स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 से”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आज गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत हर की पौड़ी चौक, हरिद्वार में नगर निगम हरिद्वार द्वारा प्रयास जागरूकता मंच के सहयोग से स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को स्वच्छता, कचरा पृथक्करण, सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई बनाए रखने एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में नगर निगम को सहयोग देने का संदेश दिया गया। नाटक ने सरल भाषा और जीवंत अभिनय के जरिए लोगों को स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त महोदय श्री ऋषभ उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ मुख्य सफाई निरीक्षक श्री श्रीकान्त , सफाई निरीक्षक श्री धीरेंद्र सेमवाल, सफाई नायक श्री कपिल, सफाई नायक श्री अशोक सहित नगर निगम के कर्मचारी सोनू, संदीप, अतुल एवं रिंकू उपस्थित रहे।

सहायक नगर आयुक्त द्वारा इस अवसर पर स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि स्वच्छ हरिद्वार ही स्वस्थ हरिद्वार की पहचान है और स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में बेहतर रैंकिंग के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। नगर निगम हरिद्वार द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया जा सके।

ALSO READ  “जन-जन की सरकार पहुँची गदरजुड़ा: 118 लोगों को योजनाओं का लाभ, 86 प्रमाण पत्र मौके पर जारी, समस्याओं का त्वरित समाधान कर प्रशासन ने जीता क्षेत्रवासियों का दिल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 9 3 1
Users Today : 484
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 9 3 1
Users Today : 484
Users Yesterday : 930