न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी हत्याकांड: हरिद्वार में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI की पूछताछ, BHEL के शिवालिक गेस्ट हाउस में 3 घंटे से सवाल-जवाब जारी BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के कामों पर आधी रात को छापा! निर्माण स्थलों पर पहुंचे अपर मेलाधिकारी, पुल से घाट तक परखी रफ्तार, अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन, ‘विकसित भारत-2047’ के सपनों को रंगों, विचारों और प्रतिभा से सजाने वाले विजेता सम्मानित BIG BREAKING::महानवमी पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: देवभूमि में बॉलीवुड का धमाका! मसूरी से नैनीताल तक अक्षय कुमार और जाह्नवी कपूर की शूटिंग, फिल्मी सितारों की पहली पसंद बन रहा उत्तराखण्ड BIG BREAKING:: आमजन के हक की आवाज बुलंद करेंगे पूर्व न्यायाधीश आनंद वर्धन, हरिद्वार में हाईकोर्ट बेंच की मांग भी उठेगी!
Home » कार्यवाही » “नेहा झा की सख्ती से मचा हड़कंप: श्यामपुर में यातायात नियम तोड़ने वालों पर परिवहन विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन, 35 चालान–5 वाहन सीज”

“नेहा झा की सख्ती से मचा हड़कंप: श्यामपुर में यातायात नियम तोड़ने वालों पर परिवहन विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन, 35 चालान–5 वाहन सीज”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग द्वारा श्यामपुर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ओवरलोडिंग, बिना नंबर प्लेट, बिना HSRP, बिना रिफ्लेक्टिव टेप, बिना फिटनेस प्रमाणपत्र आदि अनियमितताओं वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान कुल 35 वाहनों के चालान किए गए तथा 5 वाहनों को सीज किया गया। यह कार्रवाई सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से की गई।सुश्री नेहा झा, एआरटीओ (प्रवर्तन) द्वारा बताया गया कि इस प्रकार की प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएंगे।परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखें एवं यातायात नियमों का पालन करें, ताकि स्वयं व अन्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

ALSO READ  ग्राम बोडाहेड़ी में गौकशी करते एक आरोपी गिरफ्तार, 200 किलो गौमांस बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 1 5
Users Today : 24
Users Yesterday : 737
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 1 5
Users Today : 24
Users Yesterday : 737