न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » संवाद » “मोदी का महासपना: खेलों से सशक्त भारत! हरिद्वार में त्रिवेंद्र रावत ने जोश भरा, 25 दिसंबर को पीएम खुद खिलाड़ियों से करेंगे सीधा संवाद – ओलंपिक तक का सफर शुरू!”

“मोदी का महासपना: खेलों से सशक्त भारत! हरिद्वार में त्रिवेंद्र रावत ने जोश भरा, 25 दिसंबर को पीएम खुद खिलाड़ियों से करेंगे सीधा संवाद – ओलंपिक तक का सफर शुरू!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत का हर युवा खेलों से जुड़े और देश में एक मजबूत खेल संस्कृति विकसित हो, ताकि भारत विश्व खेल मंच पर नई पहचान बना सके। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत वंदना कटारिया स्टेडियम में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कही।सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है और यदि इस विशाल युवा शक्ति को खेलों से जोड़ा जाए तो भारत खेलों की दुनिया का सिरमौर बन सकता है। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति की भावना भी विकसित करते हैं।उन्होंने बताया कि इसी सोच के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया अभियान, योग महोत्सव, खेलो इंडिया और सांसद खेल महोत्सव जैसे कार्यक्रमों की शुरुआत की है, ताकि गांव से लेकर शहर तक, हर आयु वर्ग के लोग खेलों से जुड़ सकें। सांसद ने स्पष्ट किया कि इन प्रतियोगिताओं में आयु का कोई बंधन नहीं है, सभी के लिए खेल मैदान के द्वार खुले हैं और हर प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है।सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि 25 दिसंबर को सांसद खेल महोत्सव के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं देशभर के खिलाड़ियों से वर्चुअल जुड़ेंगे और खिलाड़ियों से सीधे संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है कि आने वाले वर्षों में देश से ऐसे खिलाड़ी तैयार हों, जो एशियन गेम्स और ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का परचम लहराएं।उन्होंने पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया की सराहना करते हुए कहा कि वंदना कटारिया ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे वंदना कटारिया को अपना आदर्श बनाएं और खेलों में ऊंचाइयों तक पहुंचने का लक्ष्य रखें।इस दौरान सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, उनके खेल कौशल की प्रशंसा की और सभी खिलाड़ियों को पूरी निष्ठा, मेहनत और खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया।कार्यक्रम में नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं से हरिद्वार की खेल प्रतिभाओं को आगे आने का सशक्त मंच मिला है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के लिए लगभग एक माह से तैयारियां की गई थीं और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने आयोजकों और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व राज्यमंत्री विमल कुमार, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी विकास तिवारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरंग सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

ALSO READ  "तीज उत्सव में गूंजा ‘सशक्त नारी–समृद्ध उत्तराखंड’ का संकल्प, CM धामी ने मातृशक्ति से किया सीधा संवाद, बोलीं महिलाएं—अब विकास की कमान हमारे हाथ!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 8 7 8
Users Today : 623
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 8 7 8
Users Today : 623
Users Yesterday : 1179