न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना का बड़ा एक्शन, जल जीवन मिशन की योजनाओं को 100% पूरा करने के सख्त निर्देश, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी लिया जायजा BIG BREAKING:: बहादराबाद दशहरा महोत्सव में विधायक आदेश चौहान ने रामलीला कलाकारों को किया सम्मानित, दिया सत्य की जीत का संदेश BIG BREAKING:: उत्तराखंड की तेजतर्रार IPS तृप्ति भट्ट का बढ़ा कद! CBI में SP की अहम जिम्मेदारी, अब केंद्रीय जांच एजेंसी में दिखेगा दमदार अंदाज BIG BREAKING:: हरिद्वार में डॉ. रागिनी नायक का जोरदार स्वागत, 2027 के रण के लिए कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल! BIG BREAKING:: शहीदों को नमन, खाकी का सम्मान! धामी का बड़ा ऐलान—1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट दोगुना; पुलिसकर्मियों को मिलेंगी 8 बड़ी सौगातें BIG BREAKING:: शहीदों को खाकी का सलाम! हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में वीर जवानों को श्रद्धांजलि, बलिदान को याद कर झुके पुलिसकर्मियों के सिर
Home » मांग » “हरिद्वार व्यापारियों का फूटा गुस्सा: हरकी पैड़ी–रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण व असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग”

“हरिद्वार व्यापारियों का फूटा गुस्सा: हरकी पैड़ी–रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण व असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पाराशर के नेतृत्व में व्यापारियांे नें हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी के माध्यम से एसपी सिटी के नाम ज्ञापन देकर अवैध अतिक्रमणकारियों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पाराशर ने कहा कि रोड़ी बेलवाला क्षेत्र को अवैधअतिक्रमणकरियों एवं अराजक तत्वों से मुक्त किया जाए। पाराशर ने कहा कि हरिद्वार विश्व विख्यात तीर्थनगरी है और देश दुनिया से तीर्थयात्रा करने के लिए रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु तीर्थ यात्री आते हैं। तीर्थ यात्रियों के सम्मान, सुरक्षा और आस्था से किसी प्रकार का खिलवाड़ न होे, इसके लिए हम सभी की जिम्मेदारी है। राजीव पाराशर ने विगत दिनों अवैध अतिक्रमणकरियों द्वारा रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में तीर्थ यात्रियों के साथ घटी घटना की निन्दा करते हुए कहा कि तीर्थ नगरी को शर्मसार करने के साथ असामाजिक तत्वों एवं अतिक्रमणकरियों ने जिला प्रशासन को खुली चुनौती दी है। सुभाष घाट व्यापार मंडल अध्यक्ष राजू बधावन एवं व्यवसाय मंडल अपर रोड के आशीष बंसल ने संयुक्त रूप से कहा है घटना से व्यापारियों एवं तीर्थ पुरोहितों के आत्म सम्मान को ठेस पहुंची है। तीर्थ यात्रियों से ही हरिद्वार गुलजार है। यदि तीर्थ यात्रियों का सम्मान नहीं बचेगा तो कोई भी तीर्थ यात्री हरिद्वार नहीं आएगा। व्यापारी नेता पार्षद हिमांशु गुप्ता ने कहा कि तीर्थ नगरी में यात्रियों के साथ हुई घटना से तीर्थ नगरी का नाम बदनाम हुआ है। इस घटना से हरिद्वार का आर्थिक और आत्मिक नुकसान भी हुआ है। सभी की जिम्मेदारी है कि समय रहते हरकी पैड़ी क्षेत्र, रोड़ी बेलवाला एवं शहर से असामाजिक तत्वों व अतिक्रमणकारियों को हटाया जाए। जिससे तीर्थ नगरी की मान मर्यादा बच सके। जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर, जिला महामंत्री प्रदीप कालरा ने कहा कि शहर में बढ़ते अवैध अतिक्रमणकारियों, असामाजिक तत्वों एवं अवैध नशे से तीर्थ नगरी हरिद्वार का स्वरूप बिगड़ रहा है। जिला प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए।

ALSO READ  BIG BREAKING:: पुराना ऑडियो निकला तो फाइलों में मची खलबली! सवाल पूछने वाले पर दबाव क्यों—कलियर में ‘ऑडियो बनाम फाइल’ का चटपटा खेल, जांच हुई तो खुलेगा असली राज!

ज्ञापन देने वालों में शहर महामंत्री अमन शर्मा, कोषाध्यक्ष राम अरोड़ा, युवा जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा, अनुज गर्ग, विजय शर्मा, नागेश वर्मा, विष्णु शर्मा, गोरक्षनाथ व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल चौहान, बड़ा बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, राघव मित्तल, मोती बाजार व्यापार मंडल से आशुतोष वर्मा, मनीष गुप्ता, राजेश खुराना, राजन सेठ, स्वर मदान, धीरज पाराशर, राकेश शर्मा, अनुपम त्यागी, गौरव सचदेवा, सुभाष घाट व्यापार मंडल के राजू बधावन, महामंत्री सुमित शर्मा, कोषाध्यक्ष गौरव बंसल, धीरज अरोड़ा, राजू मल्होत्रा, पंकज लाली, महेंद्र अरोड़ा, आशीष बंसल, शरद अग्रवाल, हन्नी शर्मा, नरेश ठाकुर, सन्नी सक्सेना, मनसा देवी व्यापार मंडल इकाई अध्यक्ष गोविंदराम गुप्ता, भागीरथी व्यापार मंडल हरकी पैड़ी से धीरज पचभैय्या, सवी मदान, पंकज अरोड़ा, वीरेंद्र शर्मा, तरुण अरोड़ा, रितेश अग्रवाल, गौरव मेहता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 4 0
Users Today : 14
Users Yesterday : 1035
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 4 0
Users Today : 14
Users Yesterday : 1035