न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » इतिहास » “सहयोग से नवाचार, नवाचार से उत्कृष्टता—बीएचईएल हरिद्वार ने गुणवत्ता माह के भव्य समापन पर सामूहिक गुणवत्ता का ऐसा स्वर्णिम इतिहास रचा, जिसने उद्योग जगत में स्थापित किए नए मानक”

“सहयोग से नवाचार, नवाचार से उत्कृष्टता—बीएचईएल हरिद्वार ने गुणवत्ता माह के भव्य समापन पर सामूहिक गुणवत्ता का ऐसा स्वर्णिम इतिहास रचा, जिसने उद्योग जगत में स्थापित किए नए मानक”

(शहजाद अली हरिद्वार)

हरिद्वार। बीएचईएल में गुणता माह का समापन एक भव्य समारोह के साथ हुआ है। समारोह के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार मौजूद रहे। इस वर्ष के गुणता माह की थीम थी “सहयोग, नवाचार, उत्कृष्टता मिलकर करें एक गुणवत्तापूर्ण भविष्य का निर्माण”। वही समारोह को संबोधित करते हुए रंजन कुमार ने सभी को गुणता माह के सफल आयोजन पर बधाई दी और रंजन कुमार ने कहा कि अपनी जिस उत्पादन गुणवत्ता के लिए हम जाने जाते हैं, उसे हमें बरकरार रखना है। साथ ही रंजन कुमार ने रिवर्क और रिजेक्शन में कमी लाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता किसी एक विभाग की ज़िम्मेदारी नहीं है, यह एक ऐसी सामूहिक ज़िम्मेदारी है। महाप्रबंधक गुणता एवं व्यापारिक उत्कृष्टता प्रशांतो माजी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए, हर बार पहली बार में ही सही कार्य करने की पद्धति पर ज़ोर दिया है। इससे पहले, अपर महाप्रबंधक प्रदीप कुमार बंसल ने गुणता माह में आयोजित किए गए कार्यक्रमों का विवरण भी प्रस्तुत किया है। बीएचईएल हरिद्वार में माह भर चलने वाले गुणवत्ता माह कार्यक्रम का शुभारंभ ऑनलाइन माध्यम से निदेशक (इंजीनियरिंग, अनुसंधान एवं विकास) एस. एम. रामनाथन की गरिमामयी उपस्थिति में एक उद्घाटन समारोह के साथ हुआ है, जहां शीर्ष प्रबंधन और विभिन्न कर्मचारियों द्वारा गुणवत्ता की शपथ भी ली गई है। गुणता माह के दौरान, बीएचईएल में गुणता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आदि आयोजित की गईं, जिनके विजेताओं को समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत भी किया गया है। अंत में उप महाप्रबंधक (गुणता) प्रदीप्त पुरकायस्था ने कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सभी को धन्यवाद भी किया। इस अवसर पर महाप्रबन्‍धकगण, वरिष्‍ठ अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

ALSO READ  एवरेस्ट पर लहराया उत्तराखण्ड का परचम, तीन एनसीसी कैडेट्स ने रचा इतिहास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 3 4
Users Today : 287
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 3 4
Users Today : 287
Users Yesterday : 930