(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने जिला कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनता द्वारा दर्ज शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने कहा कि संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता से फोन पर संपर्क कर समस्या का त्वरित समाधान करें।
एल1 और एल2 स्तर पर लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। जिन विभागों में शिकायतें अधिक लंबित हैं,
उन अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी,

नगर आयुक्त रुड़की राकेश तिवारी, एसडीएम जितेन्द्र कुमार, डीएसओ तेजबल सिंह समेत कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। डीएम ने अधिकारियों से जन शिकायतों को प्राथमिकता देने की अपील की।


























Users Today : 244
Users Yesterday : 1287
