न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना का बड़ा एक्शन, जल जीवन मिशन की योजनाओं को 100% पूरा करने के सख्त निर्देश, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी लिया जायजा BIG BREAKING:: बहादराबाद दशहरा महोत्सव में विधायक आदेश चौहान ने रामलीला कलाकारों को किया सम्मानित, दिया सत्य की जीत का संदेश BIG BREAKING:: उत्तराखंड की तेजतर्रार IPS तृप्ति भट्ट का बढ़ा कद! CBI में SP की अहम जिम्मेदारी, अब केंद्रीय जांच एजेंसी में दिखेगा दमदार अंदाज BIG BREAKING:: हरिद्वार में डॉ. रागिनी नायक का जोरदार स्वागत, 2027 के रण के लिए कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल! BIG BREAKING:: शहीदों को नमन, खाकी का सम्मान! धामी का बड़ा ऐलान—1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट दोगुना; पुलिसकर्मियों को मिलेंगी 8 बड़ी सौगातें BIG BREAKING:: शहीदों को खाकी का सलाम! हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में वीर जवानों को श्रद्धांजलि, बलिदान को याद कर झुके पुलिसकर्मियों के सिर
Home » अभियान » “जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की बड़ी कार्रवाई: धर्मनगरी हरिद्वार को ‘स्वच्छ–क्लीन–मॉडल जनपद’ बनाने की कमान संभाली, हाईवे किनारे अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम—सफाई अभियान में पूरे जिले में मचा हड़कंप!”

“जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की बड़ी कार्रवाई: धर्मनगरी हरिद्वार को ‘स्वच्छ–क्लीन–मॉडल जनपद’ बनाने की कमान संभाली, हाईवे किनारे अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम—सफाई अभियान में पूरे जिले में मचा हड़कंप!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ ,क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में साफ सफाई व्यवस्था को सुव्यस्थित ढंग से करने के लिए स्वयं धरातल पर उतरकर साफ सफाई व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए गए थे।जनपद में चल रही सफाई अभियान का जिलाधिकारी आज स्वयं धरातल पर पहुंच कर चल रही सफाई व्यवस्था एवं जनपद के प्रवेश द्वारों का सौंदर्यकरण करने के लिए किया जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने एचआरडीए से तुलसी चौक, डाम कोठी, शंकराचार्य चौक, सिंहद्वार फ्लाईओवर ,ज्वालापुर फ्लाईओवर,जुर्स कंट्री के पास हाईवे,बहादराबाद तिराहा ,बहादराबाद महारणप्रताप चौक, रुड़की के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर चल रही साफ सफाई कार्यों का भी लिया जायजा।जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद हरिद्वार चार धाम यात्रा का प्रवेश द्वार है इसके साथ ही जहां देश विदेश के लाखों श्रद्धालु चार धाम यात्रा एवं हरकी पौड़ी में गंगा स्नान करने को आते है,इसके लिए यह जरूरी है कि धर्म नगरी हरिद्वार को स्वच्छ,साफ रखना जरूरी है तथा जनपद के सभी प्रवेश द्वारों का सौंदर्यकरण करते हुए, जिससे कि हरिद्वार में आने वाले श्रद्धालुओं को साफ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो तथा श्रद्धालु जब अपने गत्तव्य की तरफ निकले तो अपने साथ सुखद अनुभव के साथ धर्म नगरी से प्रस्थान करे।सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि साफ सफाई अभियान में किसी भी प्रकार से कोई शिथिलता न बरती जाए तथा सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का निरंतर निगरानी करते हुए अपने अपने क्षेत्रों को स्वच्छ एवं क्लीन करे इसके साथ ही जनपद के सभी प्रवेश द्वारों के सौंदर्यकरण के निर्देश दिए गए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अभियंता को निर्देश दिए है कि बहादराबाद से लेकर शंकराचार्य चौक तक सड़क मार्ग के दोनों ओर साफ सफाई व्यवस्था को दूरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग को भी निर्देश दिए है कि गंग नहर पटरी क्षेत्रांतर्गत जो भी झाड़ी कटान एवं साफ सफाई की जानी ही तथा किए गए अतिक्रमण को भी हटाने के भी निर्देश दिए। बहादराबाद क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई व्यवस्था दूरस्त रखने के लिए खंड विकास अधिकारी बहादराबाद, जिला पंचायत अभियंता को ग्राम प्रधान एवं क्षेत्रीय व्यापारियों के साथ बैठक कर सफाई व्यवस्था को जल्द से जल्द सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत को भी निर्देश दिए ही कि बहादराबाद महाराणाप्रताप चौक के पास पार्किंग पर किए गए अतिक्रमण एवं गंदगी को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे जो भी अतिक्रमण किया गया है उससे तत्काल हटाने के निर्देश दिए।

ALSO READ  “ज्वालापुर से दिल्ली तक जनसैलाब का आह्वान: विधायक रवि बहादुर ने भरी हुंकार, वोट चोर गद्दी छोड़ रैली को बनाने चले महा-अभियान!”

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से जनपद को साफ एवं स्वच्छ बनाने में सभी से की सहयोग की अपील

जिलाधिकारी ने सभी जनपद वासियों से अपील की है कि जनपद को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए घरों से जो भी कूड़ा कचरा निकलता है उस कूड़े को कूड़ा कलेक्शन सेंटर एवं नगर निगम,नगर पालिका,नगर पंचायत एवं जिला पंचायत के कूड़ा वाहनों में ही डालने की उपेक्षा की है।उन्होंने यह भी कहा है कि जनपद को स्वच्छ बनाने के लिए स्वयं सेवी संगठनों एवं कंपनियों का भी सहयोग लिया जाएगा तथा स्वच्छता के लिए कार्य करने वाले के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर आयुक्त हरिद्वार नंदन कुमार, एचआरडीए सचिव मनीष कुमार, तहसीलदार सचिन कुमार,आश्रम जोशी,बीडीओ बहादराबाद मानस मित्तल,जिला पंचायत अभियंता ईश्वर चंद सहित एनएचएआई के अधिकारी,यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 7 1
Users Today : 45
Users Yesterday : 1035
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 7 1
Users Today : 45
Users Yesterday : 1035