न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दिलीप जैन के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू के आटे और काले नमक के 3 नमूने लिए, नियमों की अनदेखी पर नोटिस जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार में आज धामी कैबिनेट की अहम बैठक, हर की पैड़ी पर गंगा पूजन के बाद होंगे बड़े फैसले! BIG BREAKING:: सुभाषनगर के लोगों को हाईटेंशन लाइन से मिलेगी राहत? विधायक आदेश चौहान ने CM धामी के सामने उठाया मुद्दा, कार्रवाई के निर्देश BIG BREAKING:: रुड़की में भाजपा को झटका, दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ BIG BREAKING:: भगवानपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किशोरी को सकुशल किया बरामद; पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई BIG BREAKING:: कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर विधायक आदेश चौहान ने किया घाट निर्माण का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
Home » फैसला » “लापता संतों पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: श्रीमहंत धर्मेंद्र दास ने CBI जांच का स्वागत किया, बोले—‘अखाड़े में घुसे माफिया होंगे बेनकाब!’”

“लापता संतों पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: श्रीमहंत धर्मेंद्र दास ने CBI जांच का स्वागत किया, बोले—‘अखाड़े में घुसे माफिया होंगे बेनकाब!’”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 21 नवम्बर। अखिल भारतीय उदासीन सम्प्रदाय संगत के अध्यक्ष श्रीमहंत धर्मेंद्र दास महाराज ने कहा कि हाईकोर्ट के श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के लापता कोठारी महंत मोहनदास महाराज के लापता होने की जांच सीबीआई को सौंपे जाने का स्वागत करते हुए जांच शीघ्र पूरी करने की मांग की है। प्रैसक्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्रीमहंत धर्मे्रद दास महाराज ने कहा कि अखाड़ें की जमीनों पर कब्जा करने के लिए कुचक्र रचे जा रहे हैं। असमाजिक तत्वों के प्रवेश के कारण अखाड़े में विघटन हो रहा है। अखाड़े की जमीन बेचने का अधिकार किसी को नहीं है। बावजूद इसके जमीनें बेची जा रही हैं। संत का चोला पहनकर माफिया अखाड़े में प्रवेश कर चुके हैं। जमीन बचाने की कोशिश करने पर माफिया परेशान करते हैं। इसी कारण से अब तब अखाड़े के लगभग 15 संतों की या तो हत्या की जा चुकी है या फिर वह लापता हैं। इन सब मामलों की सीबीआई जांच होनी चाहिए। जिससे दोषियों को बेनकाब कर अखाड़े की परम्परा और मर्यादा को बचाया जा सके।

श्रीमहंत धर्मेन्द्र दास महाराज ने आरोप लगाते हुए कहा कि उदासीन सम्प्रदाय के 15 के लगभग संत अभी तक लापता हुए हैं, जिनमें से कुछ की हत्या की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कोठारी महंत मोहनदास महाराज वर्ष 2017 में लापता हुए थे। जिनकी गुमशुदगी कनखल थाने में दर्ज हुई थी। जिसकी जांच में पुलिस ने माफियाओं के दबाव में आकर फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। जिसके बाद श्रीमहंत सुखदेव मुनि महाराज ने रिट दायर की और कोर्ट ने 2023 में मामले की सीबीसीआईडी जांच के आदेश दिए। सीबीसीआईडी के नाकाम रहने पर हाई कोर्ट ने मामले में 29 अक्टूबर 25 को सीबीआई जांच के आदेश दिए है। उन्होंने कहा कि पूर्व में जब मोहन दास महाराज के लापता होने के बाद सरकार द्वारा सीबीआई जांच की बात कही गयी थी, किन्तु उस समय अखाड़े के संतों ने जांच से मना कर दिया था। ऐसे में उनकी भी जांच होनी चाहिए। संतों के लापता होने की जांच की मांग और अखाड़े की संपत्ति बचाने का प्रयास करने वालों पर भी दबाव बनाया जा रहा है।

ALSO READ  BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

उन्होंने कहा कि इस सबके पीछे भूमाफियाओं की बड़ी भूमिका है। यदि इन सबकी सीबीआई जांच करायी जाए तो बड़े माफिया बेनकाब हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी भी हत्या की जा सकती है। लेकिन वह अखाड़े की परम्परा, मर्यादा और संतों की रक्षा के लिए आखिरी दम तक अपनी आवाज बुंलंद करते रहेंगे और माफियाओं को बेनकाब करके रहेंगें। प्रैसवार्ता में महंत सुखदेव मुनि व महंत अभिषेक मुनि भी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 7 0 7 5
Users Today : 180
Users Yesterday : 1012
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 7 0 7 5
Users Today : 180
Users Yesterday : 1012