न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » बैठक » “दिव्य-भव्य कुंभ 2027 की तैयारियों को मिली नई रफ़्तार: बहादराबाद–सिडकुल फोर लेन, घाटों के पुनर्विकास और व्यवस्थागत सुधारों पर शासन का फोकस तेज”

“दिव्य-भव्य कुंभ 2027 की तैयारियों को मिली नई रफ़्तार: बहादराबाद–सिडकुल फोर लेन, घाटों के पुनर्विकास और व्यवस्थागत सुधारों पर शासन का फोकस तेज”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर किए जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं तथा किए जा रहे निर्माण कार्यों के संबंध में सीसीआर सभागार में मेलाधिकारी सोनिका ने प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा कि 2027 के कुंभ मेले को दिव्य एवं भव्य ढंग से आयोजित करने के लिए सभी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं कराई जा रही है तथा शासन द्वारा कई कार्यों के शासनादेश जारी किए जा चुके है,जिसमें कई निर्माण कार्य शुरू कर दिए गए है तथा4 कई निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया गतिमान है।उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा ऋषिकुल से साक्षी सतनाम घाट तक (लक्ष्मण घाट/भरत घाट) जिसकी लंबाई 810 मीटर है,जिसका निर्माण कार्य गतिमान है। अमरापुर घाट से ऋषिकुल पुल – शंकराचार्य चौक (तुलसी घाट) तक जिसकी लंबाई 770 मीटर है जिसका निर्माण कार्य गतिमान है। कुंभ मेला के अतर्गत धनौरी – सिडकुल लिंक मार्ग के मरम्मत कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया गतिमान है।उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों के लिए शासनादेश निर्गत किया जा चुका है,जिसके लिए जनपद हरिद्वार में बहादराबाद – सिडकुल फोरलेन मार्ग,(भाईचारा ढाबा) से भेल बैरियर न 06 होते हुए, शिवालिक नगर चौक से (भेल मध्य मार्ग ) तक का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण की ली गई है।दिल्ली – हरिद्वार देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 पर पतंजलि योगपीठ से सहदेवपुर – दिनारपुर, सुभाषगढ़ होते हुए पुरकाजी – लक्सर – ज्वालापुर – राष्ट्रीय राजमार्ग नं 334 ए पर फेरूपुर तक मार्ग का डेढ़ लेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्यों के लिए टेंडर प्रकिया गतिमान है।

उन्होंने कहा कि कुम्भ मेले के लिए जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे है उन कार्यों को समयबद्धता एवं गुणवत्तापूर्ण संपन्न कराया जाएगा, गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं लापरवाही नहीं बरती जाएगी। कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को साफ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखते हुए उचित प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जाम की स्थिति से निपटने के लिए वाहनों के उचित पार्किंग के लिए भी पार्किंग स्थल चिन्हित किए जा रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि कुम्भ मेले क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा है तथा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध निरंतर हटाने की भी कार्यवाही की जा रही है।कुंभ मेला क्षेत्र में किसी भी तरह से अतिक्रमण नहीं किया जाएगा। कुंभ मेले को सुव्यस्थित ढंग से संपादित करने के लिए स्टेट होल्डर के साथ बैठक कर उनके सुझाव भी लिए जा रहे है। उन्होंने कहा कि दिव्य एवं भव्य कुंभ आयोजन के लिए आमजन का भी सहयोग भी अपेक्षित है।

इस अवसर पर अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ,प्रभारी जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित विभिन्न संस्थानों के प्रेस प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 2 0
Users Today : 29
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 2 0
Users Today : 29
Users Yesterday : 811