न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » पदयात्रा » “धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में उठा आध्यात्मिक तूफ़ान—श्रीमहंत रविंद्रपुरी बोले: हर कदम समाज को झकझोरने वाला दिव्य जागरण!”

“धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में उठा आध्यात्मिक तूफ़ान—श्रीमहंत रविंद्रपुरी बोले: हर कदम समाज को झकझोरने वाला दिव्य जागरण!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि बागेश्वर धाम के परमाध्यक्ष धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, अपितु समाज को जागृत करने का एक आध्यात्मिक अभियान है।

पदयात्रा में शामिल होने वृन्दावन पहुंचे श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि धीरेन्द्र शास्त्री की यह पदयात्रा संदेश देती है कि धर्म केवल मंदिरों में नहीं, बल्कि मार्गों पर भी चलता है। साधना केवल आसन पर नहीं, बल्कि कदम ताल से भी होती है। उन्होंने कहा कि अखाड़ा परिषद सदैव ऐसे संतों का सम्मान करता है, जो समाज में प्रकाश फैलाने का कार्य करते हैं। धीरेन्द्र शास्त्री ने अपने तप, ज्ञान और विनम्रता से यह सिद्ध किया है कि सच्चा संत वही है, जो समाज के बीच जाकर समाज की पीड़ा को समझे। उनकी पदयात्रा का उद्देश्य केवल स्थान-स्थान पर जाना नहीं है। बल्कि हर मनुष्य के हृदय तक पहुँचना, युवा पीढ़ी में संस्कारों का संचार करना और समाज को धर्म, सत्य और सदाचार की राह दिखाना है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि आज जब संसार भौतिकता की ओर भाग रहा है, तब ऐसे संतों का आगे आना अत्यंत आवश्यक है। यदि संत ही आगे बढ़कर समाज में व्याप्त बुराइयों का विरोध नहीं करेंगे तो कौन करेगा। पदयात्रा हमें अनुशासन सिखाती है, धैर्य सिखाती है और यह बताती है कि छोटे-छोटे कदम भी बड़े परिवर्तन ला सकते हैं। धीरेन्द्र शास्त्री के हर कदम में लोककल्याण की भावना निहित है।

धीरेंद्र शास्त्री को आशीर्वाद देते हुए अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि ईश्वर उन्हें शक्ति और स्वास्थ्य प्रदान करें। जिससे समाज सेवा का यह दिव्य कार्य निरंतर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने भक्तों से धर्म, शांति और समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर होने के लिए यात्रा के साथ जुड़ने आह्वान भी किया। भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी ने भी धीरेद्र शास्त्री को शुभकामनाएं दी और कहा कि उनकी पदयात्रा अवश्य ही समस्त हिंदू समाज को जोड़ने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 5
Users Today : 640
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 5
Users Today : 640
Users Yesterday : 496