न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » पर्दाफाश » हरिद्वार पुलिस की सूझबूझ से बची बेगुनाह की ज़िंदगी, रंजिश में रची गई झूठी गौकशी साजिश का पर्दाफाश”

हरिद्वार पुलिस की सूझबूझ से बची बेगुनाह की ज़िंदगी, रंजिश में रची गई झूठी गौकशी साजिश का पर्दाफाश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक निर्दोष व्यक्ति को गौकशी के झूठे मामले में फँसाने की साजिश रची गई। तीन आरोपियों ने पीड़ित के बंद मकान का ताला तोड़कर घर के अंदर गौमांस और गोकशी के उपकरण रख दिए और फिर खुद ही पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से गौमांस और उपकरण बरामद कर केस दर्ज किया। हालांकि, प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लगने पर एसएसपी हरिद्वार ने गहन जांच के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व सीओ मंगलौर के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल नंबर की CDR और लोकेशन के आधार पर साजिश का खुलासा किया। जांच में सामने आया कि सूचना देने वाले ही साजिशकर्ता थे। पुलिस ने शाहनवाज, वसीम और गुलबहार को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।इस कार्रवाई से पुलिस की सतर्कता और निष्पक्षता की मिसाल सामने आई है, जिससे एक बेगुनाह को जेल जाने से बचाया जा सका। हरिद्वार पुलिस की सूझबूझ की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

 

 

ALSO READ  “रुड़की में शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश: 3 बदमाश गिरफ्तार, 8 चोरी के वाहन बरामद—खंडहर में छुपाकर करते थे मॉडिफाई, नशे की लत ने बनाया अपराधी!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 4 8
Users Today : 269
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 4 8
Users Today : 269
Users Yesterday : 522