न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार का खुला रास्ता, CM धामी का बड़ा प्लान—वैश्विक मांग के मुताबिक कौशल और भाषा प्रशिक्षण पर जोर! BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला BIG BREAKING:देहरादून समाधान दिवस में गूंजा जनता का दर्द! 87 शिकायतों पर प्रशासन सख्त, जमीन कब्जे से आर्थिक मदद तक अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के आदेश BIG BREAKING:राहुल गांधी के बयान पर भड़का भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, हरिद्वार में जोरदार प्रदर्शन कर फूंका पुतला BIG BREAKING:इब्राहिमपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! प्राथमिक पाठशाला की जमीन से हटा अवैध कब्जा, अतिक्रमण मुक्त हुई सरकारी भूमि
Home » अभियान » “स्वामी यतीश्वरानंद ने थामा आर्य राष्ट्र निर्माण यात्रा का बिगुल, 23 नवंबर की शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए चला जनसंपर्क अभियान”

“स्वामी यतीश्वरानंद ने थामा आर्य राष्ट्र निर्माण यात्रा का बिगुल, 23 नवंबर की शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए चला जनसंपर्क अभियान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। निशुल्क चिकित्सा, शिक्षा, न्याय, सुरक्षा, चरित्र निर्माण, जनसंख्या समाधान के लिए आर्य उप प्रतिनिधि सभा हरिद्वार की ओर से 23 नवंबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसे ऐतिहासिक बनाने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने जनसंपर्क अभियान चलाते हुए लोगों को आमंत्रित किया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद आर्य समाजियों के साथ शोभायात्रा के लिए आर्य समाज की संस्थाओं में प्रचार प्रसार करने पहुंचे। उन्होंने पुरकाजी पहुंचकर स्वामी योगी कर्मवीर आचार्य से आर्य समाज की हरिद्वार में 23 नवंबर को निकाली जा रही शोभायात्रा का निमंत्रण पत्र देकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में पाणीनि आर्ष विद्याकुलम, एंग्लो वैदिक गुरुकुल पुरकाजी के आचार्य अमन सिंह शास्त्री आदि के साथ कई गांवों में प्रचार किया। उन्होंने बताया है कि शोभायात्रा स्वामी दर्शनानंद महाविद्यालय ज्वालापुर से शुरू होकर सिंहद्वार, हरिद्वार आर्यनगर चौक से होते, वानप्रस्थ आश्रम, वैदिक मोहन आश्रम खड़खड़ी में समापन होगा। उन्होंने बैठकें करते हुए आर्य समाज के प्रवर्तक महर्षि दयानंद के सिद्धांतों को अपनाने की जरूरत बताई। शोभयात्रा के माध्यम से शिक्षा, चिकित्सा एवं न्याय निशुल्क की मांग के साथ चरित्र निर्माण, बेरोजगारी को दूर करने आदि मांगों को लेकर संदेश दिया जाएगा। उन्होंने आर्य राष्ट्र निर्माण यात्रा को सफल बनाने के लिए आह्वान किया। यात्रा के उपरांत राष्ट्रपति के नाम से उक्त मांगों को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।

ALSO READ  थाना बहादराबाद में मिशन 2025 की गूंज: थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा की अगुवाई में गांव-गांव चौपाल से नशे पर करारा वार, हरिद्वार पुलिस का बड़ा अभियान शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 5 0 5
Users Today : 1250
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 5 0 5
Users Today : 1250
Users Yesterday : 1179