न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना का बड़ा एक्शन, जल जीवन मिशन की योजनाओं को 100% पूरा करने के सख्त निर्देश, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी लिया जायजा BIG BREAKING:: बहादराबाद दशहरा महोत्सव में विधायक आदेश चौहान ने रामलीला कलाकारों को किया सम्मानित, दिया सत्य की जीत का संदेश BIG BREAKING:: उत्तराखंड की तेजतर्रार IPS तृप्ति भट्ट का बढ़ा कद! CBI में SP की अहम जिम्मेदारी, अब केंद्रीय जांच एजेंसी में दिखेगा दमदार अंदाज BIG BREAKING:: हरिद्वार में डॉ. रागिनी नायक का जोरदार स्वागत, 2027 के रण के लिए कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल! BIG BREAKING:: शहीदों को नमन, खाकी का सम्मान! धामी का बड़ा ऐलान—1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट दोगुना; पुलिसकर्मियों को मिलेंगी 8 बड़ी सौगातें BIG BREAKING:: शहीदों को खाकी का सलाम! हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में वीर जवानों को श्रद्धांजलि, बलिदान को याद कर झुके पुलिसकर्मियों के सिर
Home » निर्देश » “जिलाधिकारी अंशुल सिंह व एसएसपी देवेंद्र पींचा की सड़कों पर सख्ती— हेलमेट बांटकर किया जागरूक, यातायात व्यवस्था व पार्किंग सुधार को दिए सख्त निर्देश”

“जिलाधिकारी अंशुल सिंह व एसएसपी देवेंद्र पींचा की सड़कों पर सख्ती— हेलमेट बांटकर किया जागरूक, यातायात व्यवस्था व पार्किंग सुधार को दिए सख्त निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)अल्मोड़ा । जिलाधिकारी अंशुल सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने आज नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा की स्थिति का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मॉल रोड बाजार, बस स्टेशन, टैक्सी स्टैंड व अन्य व्यस्त मार्गों पर यातायात की सुचारू व्यवस्था का स्थलीय अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करते हुए दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट की अनिवार्यता एवं उपयोगिता के संबंध में अवगत कराया तथा स्वयं हेलमेट वितरित कर लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग की प्रेरणा दी।जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक वाहन चालक जिम्मेदार नागरिक के रूप में यातायात नियमों का पालन करें, ताकि स्वयं की ही नहीं बल्कि अन्य लोगों की भी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि आज आयोजित ड्राइव का उद्देश्य लोगों को वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने, सेफ ड्राइविंग करने तथा सुरक्षित रहने के लिए प्रोत्साहित करना था। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट चालकों को हेलमेट देना भी इसी उद्देश्य का हिस्सा है। उन्होंने जनता से अपील की है कि हेलमेट सिर्फ पुलिस के डर से नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए पहनें।निरीक्षण के दौरान यातायात पुलिस को निर्देशित किया गया कि बिना हेलमेट, ओवरलोडिंग एवं गलत पार्किंग जैसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, साथ ही जन-जागरूकता अभियान को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जाए।केमु पार्किंग के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने केमु बस स्टैंड के पास बन रही पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों समेत अनेक जानकारियां प्राप्त की तथा पार्किंग को जल्द से जल्द संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब तक सभी निर्माण कार्य पूरे नहीं हो जाते तब तक इस पार्किंग का आंशिक संचालन किया जाए। इस पार्किंग में निर्माण सामग्री को एक जगह पर इकट्ठा किया जाए तथा न्यूनतम दो बसों के ठहरने की व्यवस्था की जाए।

ALSO READ  "सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने, रिक्त पदों पर शीघ्र प्रमोशन और न्यायालयीन प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश: डीएम मयूर दीक्षित की मासिक समीक्षा बैठक में 21 बिंदुओं पर व्यापक समीक्षा"

शिखर होटल के निकट स्थित पार्किंग का भी किया निरीक्षण

जिलाधिकारी अंशुल सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने अपने भ्रमण के दौरान नगर निगम के स्वामित्व वाली पार्किंग का भी स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्किंग की क्षमता आदि के बारे में जानकारियां प्राप्त की। बीते दिनों पार्किंग में काफी कार में लगी आग का भी संज्ञान लिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पार्किंग में अज्ञात एवं अवैध वाहनों को जाने न दिया जाए। उन्होंने सहायक नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द जले वाहन को हटाना सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने सहायक नगर आयुक्त को यह भी निर्देश दिए कि प्रेस क्लब भवन के आस पास इकट्ठे हुए कूड़े को तत्काल साफ किया जाए तथा ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि प्रेस क्लब परिसर में कूड़ा न डाला जा सके। इसके लिए उन्होंने सीसीटीवी कैमरा लगाने के भी निर्देश दिए।

 

स्थानीय लोगों से की भेंट, नगर की व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

 

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय लोगों से भी भेंट की। उन्होंने लोगों से नगर की व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी जाना तथा लोगों को सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु आश्वाशन दिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, कोतवाल योगेश उपाध्याय समेत अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 5 7
Users Today : 31
Users Yesterday : 1035
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 5 7
Users Today : 31
Users Yesterday : 1035