न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन—44 शिकायतों में 26 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर अफसरों को सख्त निर्देश BIG BREAKING:रानीपुर में विकास को मिली रफ्तार! नागेश्वर धाम-सक्षम विहार में सड़क निर्माण का शुभारंभ, बेहतर आवागमन की जगी उम्मीद BIG BREAKING:किश्तों के विवाद पर भड़के मोबाइल डीलर, बजाज फाइनेंस कार्यालय का किया घेराव—कोड बंद करने पर आंदोलन की चेतावनी BIG BREAKING:स्वच्छ हरिद्वार को लेकर DM मयूर दीक्षित सख्त, सफाई अभियान की होगी निरंतर मॉनिटरिंग; सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर कार्रवाई के निर्देश BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल
Home » प्लान » “दीपावली भीड़ पर पुलिस की सख्त नजर: हरिद्वार में आठ दिन चलेगा ट्रैफिक कंट्रोल ऑपरेशन, ज्वालापुर बना नो-एंट्री जोन—हर राह होगी तय, हर गाड़ी पर रहेगी नजर”

“दीपावली भीड़ पर पुलिस की सख्त नजर: हरिद्वार में आठ दिन चलेगा ट्रैफिक कंट्रोल ऑपरेशन, ज्वालापुर बना नो-एंट्री जोन—हर राह होगी तय, हर गाड़ी पर रहेगी नजर”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। दीपावली पर्व, गोवर्धन पूजा और भैयादूज के त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने हरिद्वार शहर के लिए विशेष यातायात प्लान जारी कर दिया है। 17 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक पूरे आठ दिन शहर में नो-एंट्री, वन-वे और पार्किंग की विशेष व्यवस्था लागू रहेगी।

ज्वालापुर क्षेत्र में नो-एंट्री और पार्किंग व्यवस्था

नो-एंट्री (सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक): कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में जटवाड़ा पुल से दुर्गा चौक, रेलचौकी और सेक्टर-2 से भगतसिंह चौक तक भारी और लोडिंग वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।पार्किंग स्थल: बीएचईएल, सिंहद्वार-आर्यनगर चौक, दुर्गा चौक और रानीपुर मोड़ से ज्वालापुर आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इनमें ज्वालापुर इंटर कॉलेज, रेलवे स्टेशन पार्किंग, भगतसिंह चौक से सेक्टर-2 के बीच खाली स्थान, भाईचारा होटल के पास और डॉ. चंदेला अस्पताल के सामने पार्किंग स्थल शामिल हैं।ट्रैफिक नियंत्रण: सेक्टर-2 बैरियर, दुर्गा चौक, रेलवे अंडरपास, श्रीराम चौक, घासमंडी चौक, रामलीला ग्राउंड और मैदानियान में पुलिस की विशेष तैनाती रहेगी।वन-वे व्यवस्था: रानीपुर मोड़ पर ट्रैफिक दबाव बढ़ने की स्थिति में बीएचईएल और सेक्टर-2 से आने वाले वाहनों को भगतसिंह चौक से टिबड़ी मार्ग होते हुए पुराने रानीपुर मोड़ तक वन-वे संचालित किया जाएगा।प्रतिबंध: श्रीराम चौक से कटहरा बाजार तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

ALSO READ  "गंगा दशहरा महापर्व पर हरिद्वार में प्रशासन का मेगा एक्शन प्लान, लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों, मंदिरों, पार्किंग स्थलों और प्रमुख मार्गों पर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात, 24×7 कंट्रोल रूम भी हुआ सक्रिय"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 1 0 2
Users Today : 847
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 1 0 2
Users Today : 847
Users Yesterday : 1179