न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में CM धामी का बड़ा ऐलान, सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज समारोह BIG BREAKING: लक्सर में एक्शन मोड में आपदा प्रबंधन! विनय रुहेला ने दिए सख्त निर्देश, ₹3.72 करोड़ से बनेगी महाराजपुर–गंगदासपुर सड़क BIG BREAKING: मुख्यमंत्री आवास घेराव से पहले गरजे मनोज धनगर, रानीपुर कांग्रेस ने कसी कमर; एकजुट होकर देहरादून कूच का ऐलान! BIG BREAKING: हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र रावत, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद—संतों के सान्निध्य में दिखा आध्यात्मिक रंग BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन!
Home » अभियान » “युवाओं की नई लहर से गूंजा गंगा घाट! रोटरी क्लब कनखल, गुरुकुल कांगड़ी और आईआईटी छात्रों ने मिलकर छेड़ी गंगा को निर्मल बनाने की जन-जागरण मुहिम”

“युवाओं की नई लहर से गूंजा गंगा घाट! रोटरी क्लब कनखल, गुरुकुल कांगड़ी और आईआईटी छात्रों ने मिलकर छेड़ी गंगा को निर्मल बनाने की जन-जागरण मुहिम”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। रोटरी क्लब कनखल एवं गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्रों ने आईआईटी रुड़की के छात्रों के साथ कनखल में दरिद्र भंजन घाट पर गंगा स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान छात्रों ने गंगा घाट पर पुराने और मैले कपड़े, अवशिष्ट पदार्थ, पॉलीथीन आदि साफ कर गंगा स्वच्छता का संदेश दिया। गंगा स्वच्छता अभियान में भाग ले रहे छात्रों का उत्साहवर्द्धन करते हुए रोटरी क्लब कनखल के अध्यक्ष हरपाल सिंह एवं सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि संकल्प के साथ प्रयास करने से ही गंगा स्वच्छ हो सकती है। गंगा को निर्मल बहाने दें और अवशिष्ट पदार्थ व गंदगी गंगा में ना डालें। प्रोजेक्ट चेयरमैन वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने कहा कि गंगा हमारी संस्कृति की पहचान है।

लाखों करोड़ों लोगों की भावनाएं मां गंगा से जुड़ी हुई हैं। सभी की सहभागिता से ही गंगा को स्वच्छ, निर्मल, अविरल बनाया जा सकता है। गंगा बंदी का लाभ उठाएं और गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने में सहयेाग करें। राज्य एवं केंद्र सरकार भी गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए कई योजनाएं चला रही है। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि गंगा स्वच्छता के लिए जन चेतना जरूरी है। छात्रों द्वारा चलाए गए गंगा स्वच्छता अभियान से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी। कहा कि संकल्प लेकर गंगा को प्रदूषण मुक्त करने में अपनी भागीदारी अवश्य निभाएं। इस अवसर पर शीलू भाटिया, प्रवीण चावला, अनुभव गर्ग, प्रदीप अग्रवाल, मनोज सुबुद्धि, विवेक गर्ग, मयंक पोखरियाल, परी अरोड़ा, जश्न अरोड़ा, अनूपा सुबुद्धि, हरविंदर सिंह भाटिया शामिल रहे।

ALSO READ  "हरिद्वार में चला नगर निगम का सख्त डंडा: रोडीबेलवाला से हाथी पुल तक अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, 15 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, घाटों पर चली महा-सफाई"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 3 7 1
Users Today : 827
Users Yesterday : 1097
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 3 7 1
Users Today : 827
Users Yesterday : 1097