न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING : वारदात से पहले ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन, तमंचे-कारतूस संग आरोपित गिरफ्तार BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Home » निर्देश » हरिद्वार में मिलावटखोरों पर डीएम का प्रहार: समाज के दुश्मनों पर चलेगा कानून का डंडा

हरिद्वार में मिलावटखोरों पर डीएम का प्रहार: समाज के दुश्मनों पर चलेगा कानून का डंडा

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों को राष्ट्र और समाज का दुश्मन बताते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने जिला कार्यालय सभागार में “सुरक्षित भोजन और स्वस्थ आहार” विषय पर आयोजित बैठक में कहा कि मिलावटखोर जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डीएम ने अधिकारियों को नियमित औचक निरीक्षण करने, सैंपल लेने और दोषियों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की सेहत पर इसका गंभीर असर पड़ता है, इसलिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्रवाई सुनिश्चित करें

अभिहित अधिकारी महिमा नंद जोशी ने बताया कि वर्ष 2024-25 में अब तक 355 सैंपल लिए गए, जिनमें से 238 सही पाए गए, 19 अनसेफ, 10 सब-स्टैण्डर्ड और 2 मिस ब्रांडेड निकले। 86 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित है।

उन्होंने बताया कि इसी अवधि में 246 सर्वे सैंपल लिए गए, जिनमें 236 सही, 9 सब-स्टैण्डर्ड और 1 अनसेफ पाया गया। बीते वित्तीय वर्ष में 29 मामलों में कोर्ट केस दर्ज किए जा चुके हैं और 22 मामलों में कार्रवाई जारी है।

इस बैठक में एएसपी जितेंद्र चौधरी, सीएमओ डॉ. आरके सिंह सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने सभी से मिलावटखोरी के विरुद्ध एकजुट होकर अभियान चलाने की अपील की।

ALSO READ  "कचरा फैलाने वालों की अब खैर नहीं! नगर आयुक्त का बड़ा एक्शन प्लान, बल्क वेस्ट जनरेटर्स पर कसेगा शिकंजा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 8 2 1
Users Today : 374
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 8 2 1
Users Today : 374
Users Yesterday : 930