न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: गुरु सम्मान से सजा राजकमल कॉलेज, डॉ. राघवेंद्र चौहान बोले—शिक्षक ही गढ़ते हैं विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य BIG BREAKING: हरिद्वार में हाईवे पर अब नहीं चलेगा कब्जे और पार्किंग का खेल, DM मयूर दीक्षित ने दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING: एआरटीओ निखिल शर्मा की सख्ती, रोशनाबाद कार्यालय में अनधिकृत गतिविधियों पर चला अभियान BIG BREAKING : वारदात से पहले ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन, तमंचे-कारतूस संग आरोपित गिरफ्तार BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी
Home » हड़कंप » UKSSSC पेपर लीक कांड में एसआईटी का बिजली जैसा छापा: आयोग दफ्तर में हड़कंप, बड़े मगरमच्छों पर गिरी गाज!

UKSSSC पेपर लीक कांड में एसआईटी का बिजली जैसा छापा: आयोग दफ्तर में हड़कंप, बड़े मगरमच्छों पर गिरी गाज!

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून—स्नातक स्तरीय परीक्षा के प्रश्नपत्र फोटो आउट प्रकरण में सरकार की सख्ती के बाद गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने गुरुवार को UKSSSC कार्यालय में अचानक दबिश दी। सेवानिवृत्त हाईकोर्ट न्यायाधीश की निगरानी में एसपी ऋषिकेश के नेतृत्व वाली टीम ने परीक्षा से जुड़े सुरक्षा मानकों और व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। टीम ने आयोग के अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछताछ करते हुए परीक्षा संचालन से जुड़े सभी रिकॉर्ड और दस्तावेज तलब किए।परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली निजी कंपनी के पदाधिकारियों से भी कड़ी पूछताछ की गई। एएसपी जया बलूनी के नेतृत्व में हुई ताबड़तोड़ छापेमारी और पूछताछ से आयोग कार्यालय से लेकर ठेकेदार कंपनियों तक हड़कंप मच गया। एसआईटी ने आयोग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अभियुक्तों से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज और प्रमाण तत्काल उपलब्ध कराए जाएं।

माना जा रहा है कि इस कार्रवाई के बाद आने वाले दिनों में कई बड़े नामों का खुलासा हो सकता है। सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इस छापेमारी ने पेपर लीक कांड की जांच को नई दिशा दे दी है।

ALSO READ  BIG BREAKING:देहरादून में नशे पर पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! कॉलेज में अचानक पहुंची टीम, 47 छात्र-छात्राओं के ड्रग टेस्ट से मचा हड़कंप!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 9 8 4
Users Today : 537
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 9 8 4
Users Today : 537
Users Yesterday : 930