(शहजाद अली हरिद्वार)थाना सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई। “ऑपरेशन लगाम” के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने डॉयल 112 से मिली सूचना पर रावली महदूद क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पांच युवकों को हिरासत में लिया।
थाने पर लाए जाने के बाद भी आरोपी आपस में मारपीट पर आमादा रहे, जिस पर पुलिस ने उन्हें धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। फरार अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपितों में सनी (22), राजन (25), नीशू (22), निगम (20) और आनन्द (50) सभी मूल निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश के हैं, जो वर्तमान में रावली महदूद में रह रहे थे। पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनीषा नेगी, हे.का. सुनील सैनी, का. अनिल कंडारी, का. संतोष और हो.गा. आफताब शामिल रहे
।








































Users Today : 905
Users Yesterday : 728






