न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन—44 शिकायतों में 26 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर अफसरों को सख्त निर्देश BIG BREAKING:रानीपुर में विकास को मिली रफ्तार! नागेश्वर धाम-सक्षम विहार में सड़क निर्माण का शुभारंभ, बेहतर आवागमन की जगी उम्मीद BIG BREAKING:किश्तों के विवाद पर भड़के मोबाइल डीलर, बजाज फाइनेंस कार्यालय का किया घेराव—कोड बंद करने पर आंदोलन की चेतावनी BIG BREAKING:स्वच्छ हरिद्वार को लेकर DM मयूर दीक्षित सख्त, सफाई अभियान की होगी निरंतर मॉनिटरिंग; सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर कार्रवाई के निर्देश BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल
Home » प्रदर्शन » पेपर लीक पर उत्तराखंड में बगावत! हरिद्वार में कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला, युवाओं ने दी सड़कों से विधानसभा तक जंग की चेतावनी

पेपर लीक पर उत्तराखंड में बगावत! हरिद्वार में कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला, युवाओं ने दी सड़कों से विधानसभा तक जंग की चेतावनी

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। उत्तराखंड में पेपर लीक प्रकरण लगातार तूल पकड़ता जा रहा है और युवाओं का गुस्सा सड़कों पर साफ़ दिखाई दे रहा है। हरिद्वार में इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस के युवा नेताओं और उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शिवालिक नगर चौक पर सरकार का पुतला दहन करते हुए नारेबाजी की और आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। कहा जा रहा है कि पेपर लीक की वजह से मेहनतकश छात्रों के सपने टूट रहे हैं और बार-बार होने वाली इन गड़बड़ियों से रोजगार की राह कठिन होती जा रही है।कांग्रेस नेता वरुण बालियान ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि प्रदेश के युवाओं में भारी आक्रोश है क्योंकि मेहनत करने के बावजूद उन्हें परीक्षा प्रक्रिया में विश्वास नहीं रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में यूकेट्रिपलएससी परीक्षा का पेपर लीक होना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी कई बार परीक्षाओं में गड़बड़ी सामने आई और पेपर बिकने तक की घटनाएँ उजागर हुईं, लेकिन सरकार ने इस पर ठोस कदम नहीं उठाए। बालियान का कहना था कि लगातार हो रही इन घटनाओं से युवाओं का भविष्य अधर में लटका है और सरकार की उदासीनता ही इसका कारण है।इसी तरह उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के जिला प्रभारी अमरदीप ने भी सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यह केवल युवाओं का ही नहीं बल्कि पूरे समाज का मुद्दा बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार नकल, भ्रष्टाचार और लापरवाही की नींव पर खड़ी है। अमरदीप ने चेतावनी दी कि अगर इस तरह की घटनाओं पर रोक नहीं लगी तो यह गुस्सा और ज्यादा भड़क सकता है और सड़क से लेकर विधानसभा तक सरकार को जवाब देना पड़ेगा।प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक पारदर्शी और कड़ी कार्रवाई नहीं होगी,

तब तक युवा चैन से नहीं बैठेंगे। यहां यह सवाल भी उठने लगे हैं कि आखिर बार-बार एक ही विभाग में घोटाले क्यों हो रहे हैं और जिम्मेदारों को सजा क्यों नहीं मिल पा रही है।

कुल मिलाकर पेपर लीक प्रकरण अब बड़े जनांदोलन का रूप लेता जा रहा है और सरकार के लिए यह गंभीर चुनौती बन चुका है।

ALSO READ  "उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय हॉकी में गुरुकुल कांगड़ी का शानदार प्रदर्शन, डॉ. संजय पालीवाल की मौजूदगी में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को 3–1 से दी शिकस्त "

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 1 2 8
Users Today : 873
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 1 2 8
Users Today : 873
Users Yesterday : 1179