न्यूज़ फ्लैश
“जून तक चमकेंगी हरिद्वार की सड़कें! मंत्री मदन कौशिक का बड़ा एक्शन—सीवरेज कार्यों में तेजी, आश्रमों-धर्मशालाओं को प्राथमिकता पर PNG कनेक्शन, कुंभ 2027 की तैयारियों पर फुल फोकस” “हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त अभियान, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कसा शिकंजा—खनन सामग्री से भरे 4 डम्पर सीज, वाहन चालकों में मचा हड़कंप!” “बहादराबाद के जय मैक्सवेल अस्पताल में सियासी दिग्गजों का जमावड़ा, त्रिवेंद्र-मदन कौशिक के आगमन से बढ़ी रौनक, भव्य स्वागत ने जीता सबका दिल” “जनता दरबार में गरजे मंत्री प्रदीप बत्रा: पानी-बिजली से लेकर पुल निर्माण तक सख्त निर्देश, कहा—हर समस्या का होगा तुरंत समाधान” “संत समाज की नई हुंकार: अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद का गठन, महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, राम विशाल दास को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी” “हरिद्वार को मिला नया वित्तीय सारथी: एडीएम वैभव गुप्ता ने संभाला पदभार, राजस्व वसूली और लंबित मामलों पर रहेगा फोकस”
Home » अभियान » “ज्वालापुर स्वास्थ्य मेगा कैंप: 550 मरीजों का इलाज, 1700 ने अब तक पाई मुफ्त सुविधा – विधायक आदेश चौहान बोले, स्वस्थ नारी है सशक्त परिवार की पहचान”

“ज्वालापुर स्वास्थ्य मेगा कैंप: 550 मरीजों का इलाज, 1700 ने अब तक पाई मुफ्त सुविधा – विधायक आदेश चौहान बोले, स्वस्थ नारी है सशक्त परिवार की पहचान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करने के उद्देश्य से शासन के निर्देशों के अनुपालन में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है आज स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ज्वालापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया जिसका शुभारंभ विधायक रानीपुर आदेश चौहान द्वारा किया गया।स्वास्थ्य शिविर को संबोधित करते हुए विधायक रानीपुर आदेश चौहान ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस के अवसर पर देश भर में स्वास्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविरो का आयोजन किया जा रहा है जिसका मूल उद्देश्य आम जन एवं महिलाओं के स्वास्थ्य बेहतर उपचार करना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्य मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशन में जनपद के सभी क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरो का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य सभी को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है ।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरके सिंह ने उपस्थित सभी मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों का कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके सिंह ने अवगत कराया है कि आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालापुर में आयोजित किए गए स्वास्थ्य शिविर में 550 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ब्लैड डोनेशन कैंप भी आयोजित किया गया,जिसमें 16 यूनिट ब्लैड डोनेशन किया गया तथा 16 दिव्यांग व्यक्तियों का पंजीकरण भी कराया गया तथा 02 दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए।

उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि 27 निक्षय मित्र रोगियों को भी गोद लिया गया।उन्होंने कहा कि कल और आज आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य शिविरों में भरी सांख्य में लोग पहुंच रहे है तथा अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा रहे है। अब तक आयोजित किए गए स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से 1700 लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया है।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल वर्मा,स्थानीय जनप्रतिनिधि, चिकित्सक मेडिकल कॉलेज की टीम एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए स्थानीय लोग मौजूद रहे।

121 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त अभियान, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कसा शिकंजा—खनन सामग्री से भरे 4 डम्पर सीज, वाहन चालकों में मचा हड़कंप!”