न्यूज़ फ्लैश
“बहादराबाद में SBI के 71वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, शाखा प्रबंधक प्रणय किशोर बोले— डिजिटल बैंकिंग अपनाइए, हर सुविधा अब आपकी उंगलियों पर!” “हरिद्वार को मिला नया जिला सूचना अधिकारी: रती लाल की पदोन्नति से विभाग में खुशी की लहर, पत्रकारों और अधिकारियों ने दी बधाई” “मानसून का बड़ा असर! ऋषिकेश में गंगा की रौद्र धारा के चलते 1 जुलाई से रिवर राफ्टिंग बंद, अब सितंबर तक करना होगा इंतजार” “हरिद्वार में विकास तिवारी का बढ़ा कद! थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार के अध्यक्ष बनने पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी बधाई” “कॉस्मेटिक की दुकान निकली नशे का अड्डा! कलियर में STF का बड़ा धमाका, प्रतिबंधित कोडीन सिरप-ट्रामाडोल के साथ संचालक गिरफ्तार” “चम्पावत पुलिस के तीन कर्मठ अधिकारियों को सम्मानपूर्ण विदाई, एसपी रेखा यादव ने किया सम्मानित”
Home » संचार » भगवान श्रीराम के आदर्शों से सीख लेकर समाज में धर्म, सत्य और मर्यादा का संचार – रुड़की में रामकथा श्रवण हेतु पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

भगवान श्रीराम के आदर्शों से सीख लेकर समाज में धर्म, सत्य और मर्यादा का संचार – रुड़की में रामकथा श्रवण हेतु पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी रविवार को नेहरू स्टेडियम, रुड़की में आयोजित कथा वाचक आचार्य विजय कौशल जी महाराज द्वारा संपूर्ण श्रद्धा एवं भक्ति भाव से सुनाई जा रही राम कथा में पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने मंच पर पहुंचकर विजय कौशल जी महाराज का शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।प्रदेश अध्यक्ष ने कथा वाचक महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया और राम कथा का श्रवण कर इसे जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रीराम के जीवन आदर्श आज भी समाज को मार्गदर्शन देते हैं और हर व्यक्ति को धर्म, सत्य और मर्यादा के पथ पर चलने की प्रेरणा देते हैं।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह और विधायक प्रदीप बत्रा ने भी महाराज जी के आशीर्वाद को धारण करने का संकल्प लेते हुए कहा कि कथा श्रवण से समाज में सद्भाव, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।कार्यक्रम में अक्षय प्रताप सिंह, पवन तोमर,प्रवीण संधू, गुरजिंदर सिंह सहित भाजपा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा नगर क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और राम कथा का श्रवण कर धर्म एवं भक्ति में भाव विभोर हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 2 7 7 2
Users Today : 1389
Users Yesterday : 3383
[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 2 7 7 2
Users Today : 1389
Users Yesterday : 3383