न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » निर्देश » चारधाम यात्रा, वनाग्नि और पेयजल पर सख्त निर्देश: मुख्यमंत्री धामी

चारधाम यात्रा, वनाग्नि और पेयजल पर सख्त निर्देश: मुख्यमंत्री धामी

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर चारधाम यात्रा, वनाग्नि नियंत्रण और पेयजल आपूर्ति को लेकर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को स्वच्छ, सुंदर और सुचारू बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग और जिला प्रशासन समन्वय से कार्य करें। यात्रा मार्गों पर स्वच्छता, यात्री सुविधाएं और ट्रैफिक प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाए।

मुख्यमंत्री ने वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी, उपकरणों की उपलब्धता और मोबाइल गश्त टीमों की तैनाती के निर्देश दिए। साथ ही गर्मियों में पेयजल संकट से निपटने के लिए पर्याप्त टैंकर और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

धामी ने जन शिकायतों के शीघ्र समाधान, ई-सेवाओं को बढ़ावा देने और अनधिकृत रूप से आधार, वोटर आईडी, बिजली-पानी कनेक्शन जारी करने वाले कार्मिकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बाहरी लोगों की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अवैध अतिक्रमण पर नियमित कार्रवाई पर भी जोर दिया। मण्डलायुक्तों को निर्देशित किया गया कि वे फील्ड में जाकर कार्यों का भौतिक सत्यापन करें और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

ALSO READ  "हरिद्वार में आपदा प्रबंधन की समीक्षा: अधिकारियों को कार्यक्षेत्र भ्रमण और सतर्कता के निर्देश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 1 4
Users Today : 267
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 1 4
Users Today : 267
Users Yesterday : 930